[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चोरों के हौसल्ले बुलंद, दिनदहाड़े घर के सामने से मोटर साईकिल चोरी, चोर सीसीटीवी कैमरे में हुए केद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चोरों के हौसल्ले बुलंद, दिनदहाड़े घर के सामने से मोटर साईकिल चोरी, चोर सीसीटीवी कैमरे में हुए केद

चोरों के हौसल्ले बुलंद, दिनदहाड़े घर के सामने से मोटर साईकिल चोरी, चोर सीसीटीवी कैमरे में हुए केद

खेतड़ी नगर : केसीसी टाउनशीप में चोरों के हौसल्ले इतने बुलंद है कि दिन दहाड़े घर के सामने से बाईक चोरी कर ले गए, चोरी की मोटर साइकिल को ले जाते हुए युवक सीसी टीवी कैमरे में केद हो गया। जानकारी के अनुसार केसीसी के सुभाष मार्केट स्थित सेकेंड बी सेक्टर के क्वार्टर के सामने केसीसी नगर प्रशाशन कार्यालय में कार्यरत इंद्र मीणा का क्वार्टर डी 78 सैकेंड बी है। इंद्र मीणा ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे क्वार्टर के सामने बेटा भरत ने मोटर साइकिल खड़ी की। करीब साढे चार बजे दूध लाने के लिए जैसे ही क्वार्टर के बाहर आकर देखा तो मोटर साइकिल गायब मिली, आस पास देखा लेकिन कही भी मोटर साइकिल नहीं मिलने पर क्वार्टर के पास लगे हुए सीसी टीवी कैमरे में देखा तो दोपहर करीब सवा तीन बजे सुभाष मार्केट की तरफ से दो युवक बगैर नंबर काले कलर की मोटर साइकिल पर आते हुए दिखे और सब्जी मंडी की तरफ चले गए, उसके बाद करीब साढे तीन बजे दोनों युवका सब्जी मंडी की तरफ से आते हुए सुभाष मार्केट की तरफ होते हुए नदी की तरफ चले गए।

सुभाष मार्केट से नदी की तरफ जाते हुए सुभाष मार्केट के सामने क्वार्टर में लगे हुए सीसी टीवी कैमरे में नजर आए। इंद्र मीणा ने बताया कि पहले चैक शर्ट पहने हुआ युवक बाइक चला रहा था फिर वह पीछे बैठ गया, दुसरा युवक चेहरे पर कपड़ा बांध कर पीछे बैठ गया दुसरा युवक मोटर साइकिल चला रहा था। करीब सवा चार बजे जो युवक मोटर साइकिल चला रहा था, वह घर के सामने खड़ी RJ 23 QS 0610 नंबर की हिरो स्पलेंडर मोटर साइकिल को दिनबंधु मैरिज पैलेस की तरफ ले जाते हुए दिखा। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खगांले और चोरों की तलाश शुरू की। गौरतलब है कि सोमवार देर रात को सब्जी मंडी के पास से गो तस्करों ने गो वंश को उठा ले गए और जाते समय कारपेट भी उठा कर ले गए। टाउनशीप में लगातार हो रही चोरी की वारदात के चलते टाउनशिप वासियों में काफी आक्रोश है।

दो बार की रैकी

घर के सामने से खड़ी मोटर साइकिल को चोरी करने से पहले अज्ञात चोरों द्वारा दो बार रैकी करने की सीसीटीवी फुटेज सामने आई। पिड़ीत इंद्र मीणा ने बताया कि मोटर साइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले युवकों ने दो बार मोटर साइकिल से चक्कर लगाते हुए सीसीटीवी कैमरे में नजर आए। उन्होंने बताया कि मोटर साइकिल का स्टैंड भी लॉक किया हुआ था, चोरों ने लॉक तोड़ कर मोटर साइकिल चोरी कर ले गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62