[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधायक का बबाई में अभूतपूर्व स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

विधायक का बबाई में अभूतपूर्व स्वागत

विधायक का बबाई में अभूतपूर्व स्वागत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रतन कुमावत

बबाई : खेतडी विधायक इंजिनियर धर्मपाल गूर्जर आज विधानसभ जयपुर से शाम बबाई पहुंचनें पर बबाई चैक पोस्ट से बबाई बस स्टेंड तक विधायक का गाजे बाजे से शानदार स्वागत किया। स्वागत समारोह में पूर्व विधायक हजारीलाल गूर्जर, एडवोकेट रोहिताश गूर्जर व बबाई सरपंच मैना देवी व गाडराटा सरपंच प्रतिनिधि हजारीलाल ग्रेट के नेतृत्व में विधायक का माला व साफा से सम्मान किया। अपनें सम्मान समारोह में विधायक ने कहा की इस भाजपा सरकार में मेरे कार्यकाल में आप सभी के सहयोग से विकास की दृष्टि से खेतड़ी प्रथम पायदान पर रहेगा।

बबाई बाईपास से बबाई मुख्य बस स्टैंड होते हुए खेतड़ी बाईपास तक करोड़ों की लागत से गौरव पथ बनने जा रहा है। खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र में 21करोड रुपये की लागत से 63 छोटे-छोटे गांव ढाणियों को जोड़नें वाली लिंक रोड बनेंगी, जिनका कार्य शिघ्र ही शुरु होने न वाला है। भाजपा की सरकार संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देते हुए, खेतड़ी विधानसभा की सभी संस्कृत विद्यालयों को प्रवेशिका से वरिष्ठ उपाध्याय में क्रमोन्नत कर दिया। गर्मी के मौसम को ध्यान रखते हुए पेयजल व्यवस्था को सही करवाया जा रहा है।

इस मौके पर इंस्पेक्टर शीशराम जाखड़, दिग्पालसिंह शेखावत सेफरागुवार, बबाई मंडल अध्यक्ष राकेश सोनी, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री अजय भार्गव, सरपंच संजय देव गूर्जर पपुरना, सरपंच बबाई मैना देवी, सरपंच प्रतिनिधि गाडराटा हजारीलाल ग्रेट, महेंद्र तून्दवाल, पंच मनोज सेन, असलम, एडवोकेट देवनारायण खटाणा, मास्टर रामनिवास बजाड़, जनार्दन मिश्रा, एडवोकेट उत्सव शर्मा महेंद्र पदेवा, निखिल जांगिड़ रणवीर जाखड़, संजय मिश्रा, अजीत सिंह शेखावत, डा. सुरेन्द्र सिंह, विनोद भार्गव सहित दर्जनों रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62