[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस के लाखनी में गुर्जर परिवार की 39 भेड़ें चोरी:मालिक शादी समारोह में था, चरवाहे के सोने के बाद चोरी की वारदात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रींगस के लाखनी में गुर्जर परिवार की 39 भेड़ें चोरी:मालिक शादी समारोह में था, चरवाहे के सोने के बाद चोरी की वारदात

रींगस के लाखनी में गुर्जर परिवार की 39 भेड़ें चोरी:मालिक शादी समारोह में था, चरवाहे के सोने के बाद चोरी की वारदात

रींगस : रींगस के लाखनी गांव में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। माणा बाबा जोहड़े में डेरा डालकर रह रहे गुर्जर परिवार की 39 भेड़ें चोरी हो गईं। मिठड़ी, नागौर के निवासी शैतान सिंह गुर्जर ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में गए थे। डेरे पर भेड़ों की देखभाल के लिए चरवाहे को छोड़ा था। चरवाहा दिनभर भेड़ों को चराने के बाद थक गया था। रात करीब 12 बजे वह सो गया। इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार ने सोमवार को पुलिस थाने पहुंचकर मदद की गुहार लगाई। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने भेड़ों की बरामदगी का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम का गठन कर जल्द ही भेड़ों की तलाश की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62