[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जामिया इस्लाहुल बनात-मदनी गर्ल्स स्कूल का संग-ए-बुनियाद कार्यक्रम का आयोजन संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जामिया इस्लाहुल बनात-मदनी गर्ल्स स्कूल का संग-ए-बुनियाद कार्यक्रम का आयोजन संपन्न

जामिया इस्लाहुल बनात-मदनी गर्ल्स स्कूल का संग-ए-बुनियाद कार्यक्रम का आयोजन संपन्न

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर डाबला रोड़ स्थित जामिया इस्लाहुल बनात-मदनी गर्ल्स स्कूल की संग-ए-बुनियाद (शिलान्यास) का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना अब्दुल जब्बार ने की। कारी मोहम्मद अरशद जयपुर ने तिलावत-ए-कुरआन से कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना अबू तालिब रहमानी ने कहा कि शिक्षा से ही हम तरक्की कर सकते हैं। बिना शिक्षा के हम जीवन में न तरक्की कर सकते हैं और न ही कभी हम सफलता को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसी अनमोल चीज है जिसका कभी बंटवारा नहीं हो सकता। विशिष्ट अथिति पूर्व एडिशनल कमिश्नर शौकत अली खान, मुफ्ती शकील कासमी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन यूनुस अली खान व करामत खान ने संयुक्त रूप से किया। मुफ्ती मोहम्मद लुकमान ने सभी अथितियों का आभार जताया।

इस दौरान डॉ एफ एच गौरी, समाजसेवी बाबू खान, मौलाना शमीम, मुफ्ती इरशाद कासमी, हाजी यूनुस खान, मोहसिन खान, मुबारक खान,एहसान खान, शबीर खान, समाजसेवी अलाउद्दीन खान, सिकंदर खान, आबिद खान, अजीम खान, हसन खान, मुफ्ती मोहम्मद शफीक, मौलाना मोहम्मद आरिफ, आवेश कुरैशी, कारी शबीर, संजय खान, शमशेर भालू खान, सत्तार खान, असलम खान, हुसैन खान, मुश्ताक खान मोयल, इस्माइल डायर सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62