[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोहार्गल धाम में अमृत प्रोजेक्ट के तहत स्वच्छता अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

लोहार्गल धाम में अमृत प्रोजेक्ट के तहत स्वच्छता अभियान

लोहार्गल धाम में अमृत प्रोजेक्ट के तहत स्वच्छता अभियान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक

लोहार्गल : तीर्थराज लोहागढ़ धाम में संत निरंकारी मंडल शाखा नवलगढ़ और बघेरा ब्रांच द्वारा अमृत प्रोजेक्ट के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के आदेशानुसार, पूर्व सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य “स्वच्छ जल, स्वच्छ मन” है, और इसके तहत देशभर में जलाशयों की सफाई की जा रही है।

आज के अभियान में तीर्थराज लोहार्गल धाम स्थित ज्ञान गंगा और चेतन दास बावड़ी की सफाई की गई। इस अभियान का शुभारंभ सरपंच जगमोहन सिंह शेखावत, बघेरा संयोजक गिरधारी लाल, नवलगढ़ के मुखी नरोत्तम चौहान, सेवादल संचालक तनसुख कुमावत के सानिध्य में हुआ।

स्वच्छता अभियान में कई महात्माओं ने भाग लिया, जिनमें रोहिताश, रवी चावला, पप्पू, शंकर, बृजलाल, अमित, दीपक, कान सिंह, रामनिवास, सुरेश मूड, रामावतार, मातादीन कुमावत, फूलचंद, मनोज, कन्हैयालाल, शीशराम, जगदीश प्रसाद, शिवनाथ, जगदीश, मंजू, रियांशी, मीना, पान्ना देवी, सरोज, भगवती, मनोरी, पंकज, माया, अंजू, पांचा देवी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस सफाई अभियान से लोहार्गल धाम के जलाशयों में स्वच्छता आई, जिससे तीर्थ स्थल के दर्शनार्थियों को लाभ मिलेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad