[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना के जनजाति बालिका छात्रावास को भेंट की सामग्री:CRPF कमांडेंट और परिवार ने दिए कंप्यूटर, प्रिंटर सहित कई उपकरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना के जनजाति बालिका छात्रावास को भेंट की सामग्री:CRPF कमांडेंट और परिवार ने दिए कंप्यूटर, प्रिंटर सहित कई उपकरण

नीमकाथाना के जनजाति बालिका छात्रावास को भेंट की सामग्री:CRPF कमांडेंट और परिवार ने दिए कंप्यूटर, प्रिंटर सहित कई उपकरण

नीमकाथाना : राजकीय आश्रम जनजाति बालिका छात्रावास कुरबड़ा, नीमकाथाना में आज छात्रावास की ऑनलाइन कार्य प्रणाली को सुधारने के लिए CRPF कमांडेंट अरुण कुमार मीणा और उनके परिवार ने योगदान दिया। कमांडेंट मीणा के साथ उनकी पत्नी शकुंतला देवी, जो एक अध्यापिका हैं, और छोटे भाई मुकेश कुमार मीणा ने छात्रावास का दौरा किया। उन्होंने छात्रावास को कंप्यूटर, प्रिंटर, CPU और बैट्री ड्रेल जैसे आवश्यक उपकरण भेंट किए।

छात्रावास अधीक्षक मुन्नी मीणा ने बताया कि यह उपकरण छात्रावास की डिजिटल कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से चलाने में मददगार साबित होंगे। उन्होंने दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग छात्रावास की बालिकाओं के लिए बेहद लाभदायक होगा। जिला शिक्षा अधिकारी राधेश्याम योगी ने कहा कि यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल समावेश को बढ़ावा देने का एक सराहनीय प्रयास है। इससे छात्रावास में रहने वाली जनजाति की बालिकाओं को आधुनिक शिक्षा सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62