शिमला में भागवत कथा शुरू, डीजे से निकाली कलश यात्रा
शिमला में भागवत कथा शुरू, डीजे से निकाली कलश यात्रा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : डॉ अनिल शर्मा
शिमला : ग्राम शिमला में कंवर सिंह मास्टर के मकान में 23 फरवरी को भगवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा 1 मार्च तक चलेगी। सुबह 10 बजे जाटका बालाजी धाम से डीजे से कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें 251 महिलाओं ने सर पर कलश रखकर यात्रा निकाली। यात्रा पूरे ग्राम से आम रास्तों से होकर कथा स्थल पर पहुंची। कथा व्यास दामोदर दास महाराज नारायणपुर धाम अलवर वाले ने पूजा अर्चना करवाई। कथा प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। कार्यक्रम आयोजक कंवर सिंह मास्टर ने बताया कि 1 मार्च शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शिमला सहित आसपास के लोग भी भाग लेंगे। भागवत कथा में रोजाना आकर्षक झांकियां भी सजाई जाएगी। इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट सुरेश कुमार यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष बनवारीलाल यादव, सज्जन सिंह, शीशराम, छाजूराम मुनीम, लालाराम मुनीम, पूर्व डेलीगेट रामनिवास यादव, इंद्रजीत शर्मा, लालचंद, बिरजू राम, एस आई विजय सिंह, दिनेश कुमार, विशाल, शंभू दयाल शर्मा, वीरेंद्र मास्टर, धर्मपाल मास्टर, धोली देवी, मिश्री देवी, संतरा देवी, नीलम यादव, सुनीता, अनीता, मुनेश, बाला, लीलावती, शारदा, मौसम, माया शर्मा, संतोष, सरला देवी सहित सैकड़ो महिला पुरुष मौजूद थे।