[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लखपति दीदी के आंकड़ों पर आपत्ति:विधानसभा में सत्ता पक्ष के हंगामा के बाद ‘फर्जी है जवाब’ शब्द कार्यवाही से हटाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लखपति दीदी के आंकड़ों पर आपत्ति:विधानसभा में सत्ता पक्ष के हंगामा के बाद ‘फर्जी है जवाब’ शब्द कार्यवाही से हटाया

लखपति दीदी के आंकड़ों पर आपत्ति:विधानसभा में सत्ता पक्ष के हंगामा के बाद ‘फर्जी है जवाब’ शब्द कार्यवाही से हटाया

जयपुर : विधानसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल में सवालों के जवाब से असंतुष्ट विधायकों ने मंत्रियों को घेरा। मंत्रियों के जवाब को ही अधूरा बता दिया। लखपति दीदी के आंकड़ों पर विपक्ष ने आपत्ति कर दी। विधायक रफीक खान ने मंत्री ओटा राम देवासी को कहा कि अधिकारियों के चक्कर में मत आओ। मेरा सवाल लगने के बाद इन्होंने आपको फर्जी डाटा दे दिया । एक भी महिला को पैसा नहीं मिला। सब फर्जीवाड़े से बनाई गई है। इस पर विपक्ष व सत्ता पक्ष के विधायक आमने सामने हो गए।

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि सदस्य ने अधिकारियों के फर्जी जवाब देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह साबित करे या फिर माफी मांगे। यह सरकार का अधिकृत जवाब है। किसी के कहने से यह फर्जी नहीं हो जाएगा। इसके बाद स्पीकर ने ‘फर्जी है जवाब’ शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटाने के निर्देश दिए। इस पर बहुत देर कर सदन में हंगामा होता रहा।

रफीक खान ने उठाया लखपति दीदी योजना पर सवाल

आदर्शनगर विधायक रफीक खान ने पूरक सवाल पूछा कि लखपति दीदी लखपति कैसे बनती है, फंड कहां से आ रहा है, पैसा कहां से मिल रहा है, कौनसी संस्था दे रही है। इस पर मंत्री देवासी ने आंकड़े रखे और कहा कि 15 लाख से ज्यादा महिलाओं का लखपति दीदी योजना में चयन हुआ है। इस पर खान ने कहा कि मेरा सवाल लगने के बाद अधिकारियों ने फर्जी डाटा दे दिया। एक महिला को पैसा नहीं मिला है। कितनी महिलाओं को कब कब पैसा दिया, यह जानकारी नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष बोले- कितने मंत्री जवाब देंगे

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि एक सवाल का जवाब देने के लिए तीन मंत्री खड़े हो गए। इस पर मंत्री ओटा राम देवासी ने कहा कि मै जवाब देने के लिए सक्षम हूं। योजना में महिलाओं को सीधे रोजगार देने का प्रावधान नहीं है।

मंत्री देवासी घिरे तो बचाव में उतरे तीन मंत्री

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान लखपति दीदी से जुड़े सवाल पर ग्रामीण विकास राज्य मंत्री को कांग्रेस विधायक रफीक खान ने घेरने का प्रयास किया। मंत्री के जवाब पर रफीक खान ने सवाल किए तो मंत्री अविनाश गहलोत, संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल और सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बचाव में उतरे। इस पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet