[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस विधायक रातभर विधानसभा में सोए:कांग्रेस के 6 विधायकों को सस्पेंड करने पर बढ़ा विवाद, आज सभी जिलों में मंत्री का पुतला जलाएंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांग्रेस विधायक रातभर विधानसभा में सोए:कांग्रेस के 6 विधायकों को सस्पेंड करने पर बढ़ा विवाद, आज सभी जिलों में मंत्री का पुतला जलाएंगे

कांग्रेस विधायक रातभर विधानसभा में सोए:कांग्रेस के 6 विधायकों को सस्पेंड करने पर बढ़ा विवाद, आज सभी जिलों में मंत्री का पुतला जलाएंगे

जयपुर : राजस्थान में छह कांग्रेस विधायकों को सस्पेंड करने के बाद गतिरोध बढ़ गया है। कांग्रेस विधायकों का सदन में धरना जारी है। रात को कांग्रेस विधायक सदन में ही सोए। सदन में धरने के दौरान कांग्रेस विधायकों ने रामधुनी की। विधानसभा में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी पर सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री की टिप्पणी के विरोध में स्पीकर की डायस की तरफ बढ़ने वाले विधायकों पर शुक्रवार को कार्रवाई की गई थी।

शुक्रवार देर रात तक सरकार से वार्ता का दौर चला, लेकिन बात नहीं बनी। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, खाद्य मंत्री सुमित गोदारा, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने नेता प्रतिपक्ष के चेंबर में वरिष्ठ विधायकों से वार्ता की थी। पर सहमति नहीं बन पाई थी।

दूसरी ओर, प्रदेश कांग्रेस ने शनिवार को सभी जिलों में प्रदर्शन करने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत मंत्री का पुतला जलाएंगे।

शुक्रवार की रात विधानसभा में विधायकों के सोने के लिए गद्दे लगाए गए।
शुक्रवार की रात विधानसभा में विधायकों के सोने के लिए गद्दे लगाए गए।

जूली बोले- उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली बात हो रही है, हम अपने स्टैंड पर कायम हैं

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने देर रात वार्ता विफल होने के बाद कहा- हमारा स्टैंड क्लियर है । मंत्रियों से सकारात्मक माहौल में वार्ता हुई । हमारी तरफ से कोई गतिरोध नहीं है, लेकिन सरकार हठधर्मिता कर रही है। उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली बात हो रही है।

निलंबन के विरोध में विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने रामधुनी की।
निलंबन के विरोध में विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने रामधुनी की।

कांग्रेस सभी जिलों में करेगी प्रदर्शन, मंत्री का पुतला जलाएंगे

विधानसभा में बना हुआ गतिरोध अब सियासी स्तर पर तेज हो गया है। इंदिरा गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी और छह विधायकों के निलंबन के खिलाफ कांग्रेस शनिवार को सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन करेगी। मंत्री का पुतला जलाया जाएगा।

सोमवार तक सदन में धरना जारी रहने के संकेत

कांग्रेस विधायकों ने सदन में ही बिस्तर लगा लिए हैं। वार्ता विफल होने के बाद अब सोमवार तक धरना जारी रहने की संभावना है। शनिवार और रविवार को विधानसभा की छुट्टी है। सोमवार को ही अब सदन चलेगा। ऐसे में धरना तब तक खिंचने के आसार बन गए हैं।

कांग्रेस के 6 विधायकों को बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किया गया।
कांग्रेस के 6 विधायकों को बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किया गया।

मंत्री ने कहा था- आपकी दादी इंदिरा गांधी के नाम पर योजना का नाम रखा

विधानसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत की इंदिरा गांधी पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस ने वैल में आकर हंगामा किया था। अविनाश गहलोत ने सवाल के जवाब में कहा था कि 2023-24 में आपकी दादी इंदिरा गांधी के नाम पर योजना का नाम रखा था।

मंत्री की इस टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने वैल में आकर भारी हंगामा किया। संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि दादी सम्मानित शब्द है। पटेल बोल रहे थे इसी दौरान हंगामा बढ़ गया। कांग्रेस विधायक स्पीकर की टेबल तक पहुंचने लगे। इसी दौरान स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को आंधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया। इस मुद्दे पर बने गतिरोध के कारण सदन की कार्यवाही चार बार स्थगित हुई।

संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने विधानसभा के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा था- आज हमारे सभी मंत्री प्रश्न के प्रभावी तरीके से जवाब दे रहे थे। तथ्यात्मक जवाब दे रहे थे। पहले तो विधायक रफीक खान ने कहा कि यह जवाब सब हवा-हवाई है तो हमने एतराज किया।

इनका कहना 

कांग्रेस को लगा कि आज तो बहुत प्रभावी जवाब हो रहा है, इसलिए जान बूझकर व्यवधान डालने की प्रक्रिया की गई। कांग्रेस विधायक स्पीकर के नजदीक पहुंच गए। धमकाने लगे। छीना झपटी का प्रयास किया। स्पीकर ने कार्यवाही को स्थगित कर दिया, नहीं तो कोई अप्रिय घटना हो सकती थी। – जोगाराम पटेल संसदीय कार्यमंत्री

सत्ता पक्ष खुद सदन नहीं चलाना चाहता। हम विधानसभा में गाली नहीं सुनेंगे। मंत्री जवाब नहीं दे पा रहे। यह सदन चलाने वाले लक्षण नहीं है। – गोविंद सिंह डोटासरा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष

हम किस चीज की माफी मांगे, माफी तो उनके मंत्री को मांगनी चाहिए। हम तो केवल मंत्री ने इंदिरा गांधी के बारे में जो शब्द बोले हैं, उनको सदन की कार्यवाही से निकालने की मांग कर रहे थे। सदन के वीडियो देखिए, ये सदन के वीडियो जारी करवा दें। पता लग जाएगा कौन सही है। टीकाराम जूली नेता प्रतिपक्ष

हंगामे-धरने से जुड़ी 2 फोटोज…

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष समेत 6 के निलंबन के बाद सदन में धरने पर बैठा विपक्ष।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष समेत 6 के निलंबन के बाद सदन में धरने पर बैठा विपक्ष।
कांग्रेसी विधायक वैल में आकर स्पीकर के सामने हंगामा करने लगे।
कांग्रेसी विधायक वैल में आकर स्पीकर के सामने हंगामा करने लगे।
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत के एक सवाल के जवाब पर सदन में हंगामा हुआ।
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत के एक सवाल के जवाब पर सदन में हंगामा हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet