[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना पुलिस ने अवैध देशी कट्टे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना पुलिस ने अवैध देशी कट्टे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

सिंघाना पुलिस ने अवैध देशी कट्टे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

सिंघाना : सिंघाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत एक आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पीले रंग का स्वेटर पहने एक युवक खेतड़ी नगर से सिंघाना की तरफ हथियार लेकर आ रहा है।

थानाधिकारी रामसिंह यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने सिंघाना सर्किल पर नाकाबंदी की। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये के अनुसार एक युवक को रोका गया। तलाशी के दौरान उसकी जीन्स से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम महीपाल उर्फ कालू पुत्र रामकुमार गुर्जर बताया। वह ईश्कपुरा, थाना सिंघाना का रहने वाला है। अवैध हथियार के बारे में पूछे जाने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी से अवैध हथियार के स्रोत के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी रामसिंह, एएसआई महेश कुमार, कांस्टेबल राजेश कुमार, सुशील कुमार, अजय भालोठिया और विकास कुमार शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad