[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मधुमेह आयुर्वेदिक शिविर 24 फरवरी को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

मधुमेह आयुर्वेदिक शिविर 24 फरवरी को

30 वर्ष तक की उम्र के लोग निःशुल्क सुगर व बीपी की जांच करवायें : डाॅ दयाशंकर जांगिड

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : भारतीय सेवा समाज के संस्थापक स्वामी कृष्णानंद महाराज की प्रेरणा सेए शारदा क्रोपकेम मुंबई के आर्थिक सौजन्य सेए सामाजिक विकास हेरिटेज एण्ड वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन फाउण्डेशन द्वारा अलायंस क्लब नवलगढ़ए लार्ड कृष्णा व श्रीरामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान चिड़ावा के सहयोग से जांगिड़ अस्पताल नवलगढ़ में 24 जनवरी को विशाल निःशुल्क दमाए गठियाए मधुमेहए बुखारए खाजए खुजलीए पथरीए लीवर सम्बन्धी रोगों का आयुर्वेदिक शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसमें दिल्ली के डॉक्टर जोगेन्दर सिंह जांच कर निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाईयां एक्पोर्ट क्वालिटी की देंगे। शिविर में 30 वर्ष तक की उम्र के लोग निःशुल्क सुगर व बीपी की जांच करवायें।

शिविर में मधुमेह जो देश में बहुतायत से फैल रहा है उसके लिये ब्लड शुगर की जांच कर दवाई दी जायेगी। डॉक्टर दयाशंकर जांगिड़ ने बताया कि यह शिविर आयुर्वेदिक इलाज करवाने वालों के लिये वरदान सिद्ध होगा और हर माह यह शिविर लगाया जायेगा । शिविर का नवलगढ़ व आसपास के लोग लाभ उठावें। भारत में मधुमेह रोग तेजी से फैल रहा है करीब 12 करोड लोगो को मधुमेह की बीमारी हो चुकी है मधुमेह रोग के कारण मोतियाबिंद के भी बहुत रोगी आते है जिनको पता नही होेता कि उनके मधुमेह है। मधुमेह रोग में अधिक प्यास भूल लगना अधिक पेशाब लगना आंखो की दृष्टी कम होना घाव जल्दी नहीं भरना हाथ पांव सुन्न होना तथा बार बार फोडे फुंसी होना तथा अधिक मोटापा होना। जिनके घर में माता पिता को मधुमेह रोग हो उनको 24 तारीख को अपनी जांच करवानी चाहिये। शिविर के सह संयोजक प्रांतपाल डॉक्टर राजेश सैनी बालरोग विशेषज्ञ डॉक्टर शिखर चंद जैन ने बताया कि शिविर सुबह 10 बजे से 2 बजे तक लगाया जायेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad