[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भागवत कथा में उमड़ रहा श्रद्धा का सैलाब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भागवत कथा में उमड़ रहा श्रद्धा का सैलाब

कथा में सुनी हुई बातों को दिल में उतारकर उसका अनुसरण करने से ही कथा सुनने का उद्देश्य सार्थक होता है : आचार्य महमिया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : सुल्ताना रोड स्थित विनोद लाठ के नोहरे में खेतान परिवार की ओर से भागवत कथा का आयोजन करवाया जा रहा है। भागवत कथा में इन दिनों श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा है। कथा के पांचवें दिन शुक्रवार को कथावाचक आचार्य मनन महमिया ने श्री कृष्ण बाल लीला, माखन चोरी व गोवर्धन लीला के प्रसंग सुनाए। कथा में महाराज ने कृष्ण की बाल लीला और गोवर्धन लीला का विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने श्रोताओं को बताया कि संसार से ज्यादा प्रीत मत लगाओ। अपने कर्तव्यों का पालन करो मगर संसार को अपना मानकर इसके मोह में न फंसों। यह मोह अंत में दुखों का कारण बनेगा।

महाराज ने कहा कि कथा सुनने से मनुष्य के पापों का नाश होता है और मनुष्य में सद्कर्म करने की प्रवृत्ति जागृत होती है। उन्होंने श्रोताओं से कथा में सुनी हुई बातों को दिल में उतारने की बात कही ओर कहा कि केवल कथा सुनने से ही मोक्ष प्राप्त नहीं होता बल्कि कथा में सुनी हुई बातों को अपने दिल में उतारकर उसका अनुसरण करने से ही कथा सुनने का उद्देश्य सार्थक होता है। कथा सुनने से मनुष्य का दिल परिवर्तित हो जाता है जिससे मनुष्य में पुण्य कार्य करने की प्रवृत्ति जागृत होती है। कथा के अंत में 56 भोग की झांकी सजाई गई और श्रोताओं को प्रसाद वितरित किया गया। शनिवार को कथा में रामलीला, उद्धव चरित्र व कृष्ण रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनाया जाएगा। रविवार को कथा का समापन होगा।

Related Articles