फतेहपुर में अवैध कब्जे पर कार्रवाई:सुभाष नगर में पुलिस और तहसीलदार की मौजूदगी में नगर परिषद ने हटाया अतिक्रमण
फतेहपुर में अवैध कब्जे पर कार्रवाई:सुभाष नगर में पुलिस और तहसीलदार की मौजूदगी में नगर परिषद ने हटाया अतिक्रमण
फतेहपुर : फतेहपुर नगर परिषद ने बुधवार शाम को एक बड़ी कार्रवाई की। सुभाष नगर के वार्ड नंबर 43 में आम रास्ते पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया। नगर परिषद आयुक्त अनिता खीचड़ के अनुसार, रूड़मल सांखला द्वारा सार्वजनिक रास्ते पर किया गया अतिक्रमण हटाया गया। यह कार्रवाई पुलिस और तहसीलदार की मौजूदगी में की गई। नगर परिषद की विशेष टीम ने अतिक्रमण को ध्वस्त कर रास्ते को खाली करवाया। इस अभियान में सीमा जांगिड़, कृष्ण कुमार स्वामी और कैलाशचंद्र सोनी सफाई निरीक्षक के साथ परिषद के अन्य सफाई कर्मचारियों ने भी सक्रिय भागीदारी की।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2123605


