एनजीओ संचालिका से छेड़छाड़ का मामला दर्ज:पूर्व कर्मचारी पर लगाए आरोप, बोलीं-बात मानने से इनकार किया तो सोशल मीडिया पर करने लगा बदनामी
एनजीओ संचालिका से छेड़छाड़ का मामला दर्ज:पूर्व कर्मचारी पर लगाए आरोप, बोलीं-बात मानने से इनकार किया तो सोशल मीडिया पर करने लगा बदनामी

राजगढ़ : चूरू जिले के राजगढ़ में एक एनजीओ संचालिका ने छेड़छाड़ और बदनामी का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले उनके एनजीओ में काम करता था। उसने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब महिला ने उसकी बातों को मानने से इनकार किया, तो उसने सोशल मीडिया पर महिला की बदनामी करना शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी खुद को बड़े राजनेताओं का करीबी बताता है। इससे पूर्व में भी महिला बार बार शिकायत कर चुकी हैं। महिला ने न्याय के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।