[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोचर भूमि से अज्ञात लोगों ने काटे 200 पेड़:ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, चैनपुरा बड़ा गांव का मामला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

गोचर भूमि से अज्ञात लोगों ने काटे 200 पेड़:ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, चैनपुरा बड़ा गांव का मामला

गोचर भूमि से अज्ञात लोगों ने काटे 200 पेड़:ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, चैनपुरा बड़ा गांव का मामला

सादुलपुर : सादुलपुर, राजगढ़ तहसील के गांव चैनपुरा बड़ा में अज्ञात लोग गांव की गोचर भूमि से लगभग 200 पेड़ काट ले गए। घटना का पता चलते ही ग्रामीणों ने सरपंच को सूचना दी। सरपंच की ओर से भेजे गए विक्रम सिंह राठौड़ ने तत्काल गांव के पूर्व सरपंच महादेव सिंह और प्रताप सिंह सहित अन्य ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और पेड़ों की कटाई का विरोध किया।

विक्रम सिंह राठौड़ ने ग्रामीणों से आग्रह किया है कि भविष्य में यदि कोई पेड़ों की कटाई करता दिखे तो तुरंत सूचना दें। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले एक वर्ष में गोचर भूमि के पेड़ों को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान कर उन्हें दंडित किया जाएगा।

इस मामले में पूर्व सरपंच महादेव सिंह राठौड़, प्रताप सिंह राठौड़, बिशन सिंह राठौड़, सावंत सिंह राठौड़, सुरेंद्र सिंह, रामचंद्र सिंह, सरवन सिंह, सत्यनारायण शर्मा, कल्याण सिंह और किशोर सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles