[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घर पर खड़ी कार का टोल कटा:85 रूपए का मैसेज आया, एक महीने से घर पर खड़ी थी कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घर पर खड़ी कार का टोल कटा:85 रूपए का मैसेज आया, एक महीने से घर पर खड़ी थी कार

घर पर खड़ी कार का टोल कटा:85 रूपए का मैसेज आया, एक महीने से घर पर खड़ी थी कार

झुंझुनूं : झुंझुनूं के काजड़ा गांव में घर में खड़ी कार का टोल कटने का मामला सामने आया है। गाड़ी एक महीने से घर पर खड़ी थी। फिर भी 85 रूपए टोल कट गया। मोबाइल पर मैसेज आया तो कार हैरान हो गया। काजड़ा निवासी दयापाल कुमावत ने बताया कि उसके मारुति आल्टो कार है, जिसमें फास्टैग सुविधा है। गाड़ी एक महीने से घर पर खड़ी है। सोमवार सुबह करीब 3 बजे मोबाइल पर 85 रुपए टोल कटने का मैसेज आया था। यह टोल सुबह 10 बजकर 3 मिनट पर गुडगांव के खेरकी डोला में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर स्थित टोल प्लाजा पर कटा है।

85 रूपए का मैसेज आया, एक महीने से घर पर खड़ी थी कार
85 रूपए का मैसेज आया, एक महीने से घर पर खड़ी थी कार

मैसेज देखकर दयापाल हैरान हो गए। उन्होंने बताया कि वे एक महीने से कही गए ही नहीं है। गाड़ी घर पर ही खड़ी है। फिर भी टोल कट गया। उन्होंने बताया कि संभावना है कि कोई उनकी गाड़ी की नंबर प्लेट का मिसयूज कर रहा है, अथवा यह कोई टेक्नोलॉजी संबंधित इश्यू भी हो सकता है। दयापाल की सूरजगढ कस्बे में हार्डवेयर की दुकान है। गौरतलब है कि इससे पहले भी जिले में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad