कलाखरी की सरपंच सरला ने संभाला पदभार, बोलीं- विकास कार्यों में नहीं होगा भेदभाव
उपसरपंच और वार्ड पंचों के साथ ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, ग्रामीणों ने किया स्वागत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : योगेश कुमार
बुहाना : कलाखरी ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच सरला पत्नी प्रदीप ठेकेदार ने उपसरपंच अनीता देवी पत्नी विनोद शर्मा और वार्ड पंचों के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर कार्यभार संभाला। ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उनका स्वागत किया।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद सरपंच सरला ने ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा कि पंचायत का विकास पूरे गांव का साझा लक्ष्य है। जनसमस्याओं का समाधान और गांव में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। सभी समाजों को साथ लेकर पारदर्शिता और आपसी भाईचारे के साथ काम करेंगे। ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
इस मौके पर ईश्वर हवलदार, ब्रह्मानंद, निरंजन सेठ, विनोद शर्मा, महेंद्र यादव, दयानंद, अशोक यादव, सुंदरपाल, विकास पंच, सुंदरलाल शर्मा, अनुराग, जगदेव सिंह, सत्यपाल हवलदार, गौ रक्षक रोहित, देवेंद्र यादव, रामसिंह, मनोज, अनिल, मंजू देवी, उगन्ता देवी, कमला देवी, सोनू देवी और सुमन यादव सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2512319


