[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पानी के टैंकर ने रिटायर्ड रोडवेज कर्मचारी को मारी टक्कर:पत्थर पर टायर चढ़ने से अनियंत्रित होकर पलटा, बुजुर्ग की मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पानी के टैंकर ने रिटायर्ड रोडवेज कर्मचारी को मारी टक्कर:पत्थर पर टायर चढ़ने से अनियंत्रित होकर पलटा, बुजुर्ग की मौत

पानी के टैंकर ने रिटायर्ड रोडवेज कर्मचारी को मारी टक्कर:पत्थर पर टायर चढ़ने से अनियंत्रित होकर पलटा, बुजुर्ग की मौत

खेतड़ी : खेतड़ी में पानी के टैंकर की टक्कर से रिटायर्ड रोडवेज कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना मुख्य बस स्टैंड पर रविवार देर शाम करीब 7 बजे की है। एसआई बनवारी लाल यादव ने बताया कि रिटायर्ड रोडवेज कर्मचारी रामजीलाल सैनी (70) सड़क किनारे से जा रहे थे। इस दौरान मुख्य बाजार में पानी टैंकर चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। पुलिया के पास टैंकर का टायर पत्थर पर चढ़ने से वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे चल रहे रामजीलाल को टक्कर मार दी। हादसे में टैंकर पलट गया और चालक मौके से फरार हो गया।

गंभीर रूप से घायल रामजीलाल को आसपास के लोगों ने राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के चार बेटे हैं जो मजदूरी का काम करते हैं। एसआई ने बताया कि मृतक के बेटे चौथमल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है और फरार चालक की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62