[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में डूमोली खुर्द में सड़कों का हाल बेहाल:8 मीटर चौड़ी सीसी सड़क की मांग, बोले-आमजन हो रहे हादसों का शिकार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में डूमोली खुर्द में सड़कों का हाल बेहाल:8 मीटर चौड़ी सीसी सड़क की मांग, बोले-आमजन हो रहे हादसों का शिकार

सिंघाना में डूमोली खुर्द में सड़कों का हाल बेहाल:8 मीटर चौड़ी सीसी सड़क की मांग, बोले-आमजन हो रहे हादसों का शिकार

सिंघाना : सिंघाना पंचायत समिति के डूमोली खुर्द में सड़क की बदहाल स्थिति के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण की मांग की।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, डूमोली खुर्द बस स्टैंड से सिहोड़िया की ढाणी तक जाने वाली सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे होने से दुपहिया वाहन चालक लगातार दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। बारिश के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन और भी कठिन हो जाता है।

क्रेशर जोन से आने-जाने वाले भारी वाहनों की आवाजाही ने सड़क की स्थिति और खराब कर दी है। इससे रंवा, शिमला, दुधवा, मेहाड़ा और कोटपूतली जाने वाले लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने 8 मीटर चौड़ी सीसी सड़क बनाने के साथ जल निकासी के लिए नाली निर्माण की मांग की है।

ये रहे मौजूद ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे। धरने में एडवोकेट सत्यवीर दौराता, रामवतार, हंसराज, प्रदीप कुमार, बिजेंद्र, मुकेश कुमार, रामसिंह, राजवीर, अशोक कुमार, कृष्ण, दूलीचंद समेत कई प्रमुख ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad