[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मीणा समाज का 25 को विधान सभा घेराव:समरावता थप्पड़ कांड में जेल में बंद लोगों को रिहा करने की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मीणा समाज का 25 को विधान सभा घेराव:समरावता थप्पड़ कांड में जेल में बंद लोगों को रिहा करने की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी

मीणा समाज का 25 को विधान सभा घेराव:समरावता थप्पड़ कांड में जेल में बंद लोगों को रिहा करने की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में आदिवासी सेवा संस्थान के तत्वाधान में मीणा समाज की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता होशियारसिंह मीणा बामलास ने की। बैठक में मीन सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा ने कहा कि देवली उनियारा के समरावता में निर्दोष लोग पिछले 100 दिनों से जेल में बंद हैं, जबकि दोषी अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

बैठक में सर्वसम्मति से 25 फरवरी को जयपुर में विधान सभा का घेराव करने का निर्णय लिया गया। मीन सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अगर 25 फरवरी से पहले नरेश मीणा को रिहा नहीं किया गया तो आर-पार का आंदोलन किया जाएगा। रतन मीणा जोधपुरा ने समरावता घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि वास्तविक दोषी खुले में घूम रहे हैं, जबकि निर्दोष लोग जेल में बंद हैं।

बैठक में हजारी लाल गुड़ा ने समाज से जुड़े सभी संस्थानों की उचित देखरेख की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में कई प्रमुख समाज सेवी जैसे बचना राम नांगल, पूर्व प्रिंसिपल केशर देव मीणा, जगदीश मीणा टोडी, डॉ रामचंद्र शीतल, रामावतार टीटनवाड समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad