बांवरिए ने नील गाय को गोली मारी
बांवरिए ने नील गाय को गोली मारी
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरु : निकटवर्ती ख्याली गांव की रोही में बांवरिए ने एक नील गाय को गोली मारकर घायल कर दिया। नील गाय को दो तीन दिन पहले गोली मारी हुई लगती है।आज सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह शेखावत ख्याली को इस बात की सूचना मिली तो उन्होंने देखा कि नील गाय खेतों में जाल के पेड़ नीचे थी। संजय सिंह ने बताया कि उसका पीछे का पैर टूटा हुआ है। संजय सिंह और शाकिर वहां गये तो वह उन्हें देखकर आगे आगे दौड़ने लगी। उन्होंने उसको पकड़ कर वन विभाग की टीम को सौंपने की कोशिश की परन्तु वे उसको पकड़ नहीं पाये। उसके बाद वे उसे धीरे धीरे गांव तक ले आये। उसके बाद गांव से कुछ युवा उनके साथ हो गए। सतवीर बोयत ख्याली ने विक्की दूधवाखारा गौ रक्षक को कॉल किया। उसके बाद वो अपनी टीम के साथ पहुंचे और सबने मिलकर उस नील गाय को पकड़कर गौ शाला दूधवाखारा को सौंप दिया। इस नेक काम में संजय सिंह ख्याली, साकिर अली, सतु ख्याली, भूपेंद्र सिंह, लोकेन्द्र, अजय, नीटू, मनोज आदि ने सहयोग किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034463


