[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला स्तरीय इंस्पायर अवॉर्ड प्रदर्शनी में छात्रों का कमाल:वॉइस कमांड से बिजली नियंत्रण और गैस लीक डिटेक्टर के मॉडल किए प्रस्तुत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला स्तरीय इंस्पायर अवॉर्ड प्रदर्शनी में छात्रों का कमाल:वॉइस कमांड से बिजली नियंत्रण और गैस लीक डिटेक्टर के मॉडल किए प्रस्तुत

जिला स्तरीय इंस्पायर अवॉर्ड प्रदर्शनी में छात्रों का कमाल:वॉइस कमांड से बिजली नियंत्रण और गैस लीक डिटेक्टर के मॉडल किए प्रस्तुत

चूरू : चूरू के बागला उच्च माध्यमिक स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय इंस्पायर अवॉर्ड प्रदर्शनी के दूसरे दिन स्टूडेंट्स ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में छात्रों ने वॉइस कमांड से घर की बिजली नियंत्रित करने और गैस सिलेंडर लीक होने पर सायरन बजाने जैसे उन्नत तकनीकी मॉडल प्रस्तुत किए।

जिला स्तरीय इंस्पायर अवॉर्ड प्रभारी विजयपाल धुवां ने कहा कि इन प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स में भविष्य के वैज्ञानिक बनने की क्षमता है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की इस पहल से छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मंच मिला है। सरकारी स्कूलों में ऐसे आयोजनों से प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान और प्रोत्साहन का अवसर मिलता है।

प्रदर्शनी का अवलोकन करने वाले स्टेट ज्यूरी के सदस्यों में सुनील भास्कर, रमेश पूनियां, गायत्री प्रजापत, राकेश कपूरिया, देवेश शर्मा, अख्तर अली, सुभाष ढाका, जगदीश प्रसाद और सुनीता चौधरी शामिल रहे। सभी ज्यूरी सदस्यों ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए जटिल और नवीन मॉडलों की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62