अन्तराष्ट्रीय स्तर पर डीपीएस के आठ विद्यार्थियों को मैडल
अन्तराष्ट्रीय स्तर पर डीपीएस के आठ विद्यार्थियों को मैडल

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविंद्र पारीक
डूण्डलोद : इंटरनेशनल ओलिंपियाड़ फेडरेशन के आज घोषित हुए परिणामों में डूण्डलोद पब्लिक स्कूल, डूण्डलोद के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल्ड, चार सिल्वर तथा तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते। छात्र दुष्यन्त सिंह ने गोल्ड, आइना ढ़ाका, नमन सिंह, उत्तम धामा, अश्विनी ढ़ाका ने सिल्वर तथा सर्विका सैनी, सार्थक मांजू व अंशु कुमारी ने ब्रॉन्ज मेडल जीते। विद्यार्थियों विद्यार्थियों का कुशल एवं प्रभावी मार्गदर्शन करने हेतु प्राचार्य जी. प्रकाश को ग्लोबल एज्यूकेटर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह विद्यालय के लिए विशेष गर्व का क्षण था।
इस अवसर पर प्राचार्य जी. प्रकाश ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा ही नहीं है बल्कि सभी विद्यार्थियों, अनुभवी एवं योग्य अध्यापकों एवं डी.पी.एस. परिवार का सम्मान है। विद्यालय सचिव बी. एल. रणवॉ ने विद्यार्थियों एवं प्राचार्य जी को बधाई देते हुए कहा कि यह संस्था के लिए बड़े गर्व की बात है। सफलता एक दर्पण है जिसमे सार्थक परिश्रम के दर्शन होते हैं। हमारे विद्यार्थी एवं समस्त फैकल्टी इस प्रकार की उपलब्ध्यिों को अर्जित करने में सिद्धहस्त है।
कार्यक्रम में विद्यालय संचालन समिति के सदस्य राहुल रणवॉ, उपप्रधानाचार्य डी. लाल, एस.आई.पी. प्रभारी राहुल मिश्रा, प्रभारी रेखा स्वामी, सुमनलता, मनजीत कौर तथा समस्त डीपीएस परिवार उपस्थित था।