[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर पंचायत समिति उपचुनाव में वोटिंग:दोपहर 12 बजे तक 29.45 प्रतिशत मतदान, तीन प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर पंचायत समिति उपचुनाव में वोटिंग:दोपहर 12 बजे तक 29.45 प्रतिशत मतदान, तीन प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

सरदारशहर पंचायत समिति उपचुनाव में वोटिंग:दोपहर 12 बजे तक 29.45 प्रतिशत मतदान, तीन प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

सरदारशहर : सरदारशहर में आज पंचायत समिति सदस्य के लिए उपचुनाव हो रहा है। ब्लॉक नंबर 8 के सदस्य सोहनलाल जाखड़ के निधन के बाद यह उपचुनाव कराया जा रहा है। कुल 8,549 मतदाताओं में से 5,541 पुरुष और 4,008 महिला मतदाता हैं, जो 12 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

नायब तहसीलदार प्रहलाद राय पारीक के अनुसार, दोपहर 12 बजे तक 29.45 प्रतिशत �मतदान हो चुका है। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। प्रत्येक बूथ पर चार कर्मचारी और चार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। कुल 108 सरकारी कर्मचारी चुनाव प्रक्रिया में लगे हुए हैं।

इस उपचुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। कांग्रेस से गणेशी देवी जाखड़, भारतीय जनता पार्टी से मुली देवी जाखड़ और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से गजूराम जाट चुनावी मैदान में हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

Related Articles