[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राणासर को अलग ग्राम पंचायत बनाने की मांग:आगवाड़ी पंचायत मुख्यालय से 18 किमी दूर है गांव, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

राणासर को अलग ग्राम पंचायत बनाने की मांग:आगवाड़ी पंचायत मुख्यालय से 18 किमी दूर है गांव, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

राणासर को अलग ग्राम पंचायत बनाने की मांग:आगवाड़ी पंचायत मुख्यालय से 18 किमी दूर है गांव, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

नीमकाथाना : नीमकाथाना के राणासर के ग्रामीणों ने अलग पंचायत बनाने की मांग की है। जिसे लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। वर्तमान में राणासर आगवाड़ी ग्राम पंचायत का हिस्सा है, जो पंचायत मुख्यालय से 18 किलोमीटर की दूरी पर है। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत संबंधी कार्यों के लिए उन्हें पहले राणासर से नीमकाथाना, फिर सिरोही ग्राम और अंत में आगवाड़ी जाना पड़ता है। ये लंबी यात्रा ग्रामवासियों के लिए न केवल समय की बर्बादी है, बल्कि काफी कष्टदायक भी है। राणासर गांव आगवाड़ी पंचायत का सबसे आखिरी गांव है, जो झुंझुनूं जिले की सराय ग्राम पंचायत के निकट स्थित है।

ग्रामीणों ने एसडीएम से मांग कि राणासर को एक स्वतंत्र पंचायत का दर्जा दिया जाए। जिससे स्थानीय निवासियों को प्रशासनिक कार्यों में सुविधा हो और उनकी दैनिक परेशानियों का समाधान हो सके। इस दौरान बंशीधर जाखड़, मनीष चौधरी राणासर, श्रवण प्रधान, सुभाष यादव, राजू सिंह, कैलाश बावरीया मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin