[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खासोली में ट्रोले ने ली एक और जान:खेत से लौट रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, अस्पताल में मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खासोली में ट्रोले ने ली एक और जान:खेत से लौट रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, अस्पताल में मौत

खासोली में ट्रोले ने ली एक और जान:खेत से लौट रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, अस्पताल में मौत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू के खासोली-बिसाउ रोड पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 43 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान संदीप के रूप में हुई, जो ताजसर फतेहपुर का रहने वाला था और अपने ननिहाल खासोली में आया हुआ था।

घटना उस समय हुई जब संदीप रात में खेत से पैदल घर लौट रहे थे। बिसाउ की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रोले ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल संदीप को तुरंत डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

सदर थाना के एएसआई गिरधारीलाल सैनी के अनुसार, मृतक के भाई सचिन की शिकायत पर ट्रोले चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोपहर बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin