[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में दो सड़क हादसे:कार-ट्रेलर की टक्कर में 2 घायल, पिकअप-बाइक भिड़ंत में एक की मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में दो सड़क हादसे:कार-ट्रेलर की टक्कर में 2 घायल, पिकअप-बाइक भिड़ंत में एक की मौत

चिड़ावा में दो सड़क हादसे:कार-ट्रेलर की टक्कर में 2 घायल, पिकअप-बाइक भिड़ंत में एक की मौत

चिड़ावा : चिड़ावा में बुधवार रात को दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पहला हादसा नूनियां गोठड़ा बस स्टैंड पर हुआ, जहां झुंझुनूं से चिड़ावा की ओर आ रही तेज रफ्तार कार ट्रेलर से टकरा गई। ट्रेलर चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से कार नियंत्रण खोकर ट्रेलर में जा घुसी। इस हादसे में कार सवार महेंद्रगढ़ निवासी पंकज पुत्र सतीश और पंकज कुमार पुत्र पिता मनोज कुमार घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

दूसरा हादसा कटेवा पेट्रोल पंप के पास रात करीब 8 बजे हुआ, जहां एक पिकअप और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार बीगोदना निवासी बलवीर की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ सवार चिड़ावा के वार्ड नंबर 2 निवासी राम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर किया गया। दोनों एक मिठाई विक्रेता के यहां काम करते थे और विवाह समारोह से मिठाई बनाकर लौट रहे थे।

पहले हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने वाहनों को हटाकर खुलवाया। दोनों हादसों की जांच पुलिस कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin