[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के 5 स्कूलों को मिला 62 लाख का बजट:समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूल में बनवा सकेंगे कमरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के 5 स्कूलों को मिला 62 लाख का बजट:समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूल में बनवा सकेंगे कमरा

खेतड़ी के 5 स्कूलों को मिला 62 लाख का बजट:समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूल में बनवा सकेंगे कमरा

खेतड़ी : समग्र शिक्षा विभाग के तहत खेतड़ी के पांच अंग्रेजी माध्यमिक स्कूलों के लिए कुल 62 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि का उपयोग नए कक्षा-कक्षों के निर्माण में किया जाएगा।

लाभान्वित होने वाले स्कूलों में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल राजोता, महात्मा गांधी राउमावि रंवा, कांकरिया, ढाणी बहलवान नगर और राउमावि ढौसी शामिल हैं। प्रत्येक विद्यालय को 12 लाख 40 हजार रुपए की राशि आवंटित की गई है।

इस मौके विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास का मूल आधार है। उन्होंने क्षेत्र के शैक्षिक विकास के लिए प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि यह केवल एक शुरुआत है। आने वाले समय में खेतड़ी उपखंड के सभी विद्यालयों की स्थिति में सुधार किया जाएगा।

इस उपलब्धि पर मंगलवार को ग्रामीणों ने विधायक का सम्मान किया। समाज के प्रमुख लोगों जैसे बबलू अवाना, प्रभु राजोता, प्रतापसिंह अधाणा, सुरेंद्र काजला, एडवोकेट रोहिताश मणकस, महेंद्र छाबड़ी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने विधायक का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet