[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़वा में फायर ब्रिगेड टीम ने की मॉक ड्रिल:कर्मचारियों को दी आपात स्थिति से निपटने की ट्रेनिंग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़वा में फायर ब्रिगेड टीम ने की मॉक ड्रिल:कर्मचारियों को दी आपात स्थिति से निपटने की ट्रेनिंग

चिड़वा में फायर ब्रिगेड टीम ने की मॉक ड्रिल:कर्मचारियों को दी आपात स्थिति से निपटने की ट्रेनिंग

चिड़ावा : चिड़ावा में सात फरवरी को एक कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग की घटना के बाद नगरपालिका ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े कदम उठाए हैं। नगरपालिका फायर ब्रिगेड प्रभारी दीपक जांगिड़ के नेतृत्व में गुरुवार को फायर ब्रिगेड परिसर में विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

अग्निरोधक कपड़े पहने हुए फायरब्रिगेड कर्मी।
अग्निरोधक कपड़े पहने हुए फायरब्रिगेड कर्मी।

प्रभारी दीपक जांगिड़ ने फायरमैन और फायर ब्रिगेड चालकों को आग से निपटने की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से संकरी गलियों और बड़े मॉल जैसी जगहों पर आग लगने की स्थिति में बचाव कार्य को लेकर महत्वपूर्ण टिप्स दिए। प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षा उपकरणों के सही समय पर और प्रभावी इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया गया।

फायर ब्रिगेड प्रभारी ने बताया कि अब नगरपालिका की पूरी टीम किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। आने वाले दिनों में बाजार क्षेत्र में भी इसी तरह की मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा, जिससे वास्तविक आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जा सके। कार्यक्रम में नगरपालिका के फायर विभाग से जुड़े सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad