[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एस एन विद्यालय में इन्टर हाऊस खेल-कूद प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को किया पुरस्कृत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

एस एन विद्यालय में इन्टर हाऊस खेल-कूद प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को किया पुरस्कृत

एस एन विद्यालय में इन्टर हाऊस खेल-कूद प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को किया पुरस्कृत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविंद्र पारीक

नवलगढ़ : श्री नवलगढ़ विद्यालय कमेटी, कोलकाता की ओर से कस्बे में संचालित संचालित एस.एन.विद्यालय में इन्टर हाऊस खेल-कूद प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह डॉ. राजेश यादव, उपनिदेशक, पशु पालन विभाग के मुख्य आतिथ्य में हुआ। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुए कार्यक्रम में चारों हाऊसेज द्वारा अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में खेल-कूद की महता पर प्रकाश डालते हुए परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करने तथा समय प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया। इसके पश्चात् हुई रस्साकशी प्रतियोगिता में ऋग्वेद हाऊस तथा अथर्ववेद हाऊस के मध्य रोचक मुकाबले में ऋग्वेद हाऊस विजेता रहा। मुख्य अतिथि ने प्रोत्साहन स्वरूप विजेता टीम को 1100 रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया। छात्राओं तथा महिला अध्यापिकाओं के मध्य हुए रस्साकशी मुकाबले में महिला अध्यापिकाएं विजेता रहीं।

इससे पूर्व प्रधानाचार्य नवीन कुमार शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय के इतिहास एवं परम्पराओं का परिचय दिया। संचालन व्याख्याता रणजीत सिंह व सुमन राठौड़ ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad