[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचायत समिति परिसर बुहाना में सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन सम्पन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

पंचायत समिति परिसर बुहाना में सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन सम्पन्न

पंचायत समिति परिसर बुहाना में सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन सम्पन्न

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विक्रम यादव

बुहाना : पंचायती राज मंत्री के निर्देशों की पालना में 5 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक स्वच्छता उत्सव महाअभियान अन्तर्गत पंचायत समिति परिसर में बनाए गए सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन हरि कृष्ण यादव प्रधान पंचायत समिति बुहाना द्वारा किया गया तथा उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों तथा लोगों को स्वच्छता के अपने व्यवहार में आसपास सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया एवं प्लास्टिक थैलियां की जगह कपड़े का बैग उपयोग में लेने विवाह शादियों में भी प्लास्टिक से बने बर्तनों का उपयोग बंद कर, स्टील व क्रोकरी के बर्तनों का उपयोग लेने के लिए प्रेरित किया गया। प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसान बीमारियों की विस्तार से जानकारी दी गई तथा प्लास्टिक कचरे को सही दिशा देकर उसे पूर्ण उपयोगी बनाने के लिए प्रेरित किया गया जिससे स्वच्छता के लक्ष्य की ओर एवं मजबूत कदम उठाने के उपाय बताएं अगर हर कोई इस पहल से जुड़ जाए तो हमारा समाज में न केवल स्वच्छ होगा बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी बनेगा । कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक समन्यवयक होशियार सिंह नायक ने किया इस अवसर पर अति.विकास अधिकारी अशोक कुमार, अधिशाषी अभियंता मनोज गौड,घनश्याम पारीक सहायक लेखाकार पंचायत समिति स्टाफ यादराम यादव, सतीश कुमार, डीईओ घनश्याम बरवड, अमर सिंह यादव, शीशराम, गुलझारी लाल, जय सिंह, प्रवीण यादव, बिजेन्द्र सिंह, मधू यादव, टिंकु यादव, एवं राजीविका स्टाॅफ से पूनम देवी, सिलोचना देवी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62