[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चौथे स्तंभ पर हमला कतई बर्दाश्त नहीं होगा : शेखावत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चौथे स्तंभ पर हमला कतई बर्दाश्त नहीं होगा : शेखावत

चौथे स्तंभ पर हमला कतई बर्दाश्त नहीं होगा : शेखावत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन राजस्थान ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर अर्पिता सोनी के माध्यम से मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को पत्र भेजकर सीकर में देर रात्रि को पत्रकार अजय कुमार डारा पर हमला करने वालों को तुरंत गिरफ्तार करके कठोर कार्यवाही करने और शीघ्र ही पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की है। यहां मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह शेखावत ने कहा कि चौथे स्तंभ पर हमला कतई बर्दाश्त नहीं होगा, पुलिस हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करे। शेखावत ने कहा कि राजस्थान सरकार को चाहिए कि शीघ्र ही पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे। ताकि इस प्रकार आए दिन पत्रकारों के साथ हो रही घटनाओं पर अंकुश लग सके। शेखावत ने कहा कि गाँव देहात की रूह से निकल कर बिना किसी के दबाव के स्वच्छ पत्रकारिता करने वाले पत्रकार पर रात्रि के समय हमला करके डराने की कोशिश करना बहुत ही शर्मनाक व निंदनीय है। अब सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने में देर न करे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62