[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मनरेगा में काम करते समय बुजुर्ग की मौत:अचानक तबीयत बिगड़ी, अचेत होकर गिरा, हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

मनरेगा में काम करते समय बुजुर्ग की मौत:अचानक तबीयत बिगड़ी, अचेत होकर गिरा, हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ा

मनरेगा में काम करते समय बुजुर्ग की मौत:अचानक तबीयत बिगड़ी, अचेत होकर गिरा, हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ा

सूरजगढ़ : झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ पंचायत समिति के पारस नगर (किढ़वाना) गांव में सोमवार दोपहर को नरेगा में कार्य करते हुए एक बुजुर्ग मजदूर की मौत हो गई। मृतक सावंत सिंह (68) गांव के जोहड़ में मजदूरी कर रहा था। इस दौरान उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह अचेत होकर गिर गया। साथ में काम रहे अन्य मजदूरों ने उसे संभाला। आनन-फानन में सूरजगढ़ सीएचसी पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। सूरजगढ़ थानाधिकारी हेमराज मीणा ने बताया कि दोपहर को हादसे की सूचना मिली थी। मृतक नरेगा में अन्य लोगों के साथ मजदूरी कर रहा था। जोहड़ में मिट्टी खोद रहा था।

अचानक चक्कर आने लगे और वह बेहोश होकर गिर गया। अस्पताल लेकर गए। जांच के बाद डॉक्टर्स ने मृत घोषत कर दिया। पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच कर रहे है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल पाएगा। मृतक सावंत सिंह आर्थिक स्थित ठीक नहीं है। दो लड़के है, दोनों ही मजदूरी करते हैं। पत्नी गृहिणी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet