[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जोधपुर में विदेशी युवतियों पर कुत्तों का हमला:एक की पिंडली चबाई, दूसरी के घुटने पर काटा; 4 पर्यटकों पर कर चुके अटैक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जोधपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जोधपुर में विदेशी युवतियों पर कुत्तों का हमला:एक की पिंडली चबाई, दूसरी के घुटने पर काटा; 4 पर्यटकों पर कर चुके अटैक

जोधपुर में विदेशी युवतियों पर कुत्तों का हमला:एक की पिंडली चबाई, दूसरी के घुटने पर काटा; 4 पर्यटकों पर कर चुके अटैक

जोधपुर : जोधपुर में कुत्तों ने 2 विदेशी युवतियों पर हमला कर दिया। कुत्ते एक युवती के पैर की पिंडली को चबा गए और दूसरी युवती के घुटने में काटा। स्थानीय लोगों ने युवतियों को कुत्तों से छुड़वाया और अस्पताल ले गए। पहली घटना सुबह 9 बजे भीतरी शहर के पचेटिया हिल्स क्षेत्र में हुई। विदेशी युवती घूमने निकली थी। तभी एक कुत्ता युवती पर झपट पड़ा और पैर की पिंडली को जकड़ लिया। कुत्ते के काटने से युवती की पिंडली का मांस बाहर आ गया। उसकी चीख सुनकर स्थानीय लोग दौड़े और कुत्ते को भगाया। मौके पर मौजूद लोग उसे नवचौकिया हॉस्पिटल ले गए।

दूसरी घटना सुबह 11 बजे की है। तूरजी का झालरा में घूम रही इजराइली पर्यटक पर कुत्ते ने हमला कर दिया। भीतरी इलाके में घूम रही थी, तभी कुत्ते ने घुटने पर काट लिया। युवती की चीख सुनकर स्थानीय लोगों ने उसे बचाया। घटना के बाद का युवती का वीडियो भी सामने आया। इसमें दर्द से कराहती युवती नजर आ रही है।

विदेशी युवतियों को कुत्तों के काटने से जुड़ी 3 PHOTOS…

कुत्ते के काटने के बाद युवती की आवाज सुनकर लोग मदद को पहुंचे। युवती को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में ले गए।
कुत्ते के काटने के बाद युवती की आवाज सुनकर लोग मदद को पहुंचे। युवती को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में ले गए।
कुत्ते के काटने के बाद युवती रोने लग गई।
कुत्ते के काटने के बाद युवती रोने लग गई।
तस्वीर, 28 जनवरी की है। जब नीदरलैंड की महिला टूरिस्ट को कुत्ते ने काट लिया था
तस्वीर, 28 जनवरी की है। जब नीदरलैंड की महिला टूरिस्ट को कुत्ते ने काट लिया था

पिछले 23 दिनों में चौथी घटना

28 जनवरी को नीदरलैंड से आई पर्यटक वेन लुइज को भी कुत्तों ने काटा था। इससे पहले 12 जनवरी को स्विजरलैंड के पर्यटक माइकल भी कुत्ते के हमले का शिकार हुए थे। माइकल 9 जनवरी को जोधपुर आए थे और भीतरी शहर के एक गेस्ट हाउस में ठहरे थे। शहर घूमने निकले माइकल पर कुत्ते ने हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाया और नवचौकिया हॉस्पिटल में उपचार कराया। इसके बाद वह उदयपुर चले गए।

देसी-विदेशी पर्यटकों में आवारा कुत्तों का खौफ

जोधपुर गेस्ट एसोसिएशन के दीपक सोनी ने बताया- आवारा कुत्तों के आतंक से आमजन के साथ ही घूमने आने वाले देसी-विदेशी पर्यटकों में भी खौफ है। ऐसे हालात में जोधपुर की छवि पूरे विश्व में खराब हो रही है, लेकिन जिम्मेदार नगर निगम इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। हालात ऐसे ही रहे, तो यहां पर्यटक भी आने से कतराने लगेंगे।

 

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet