[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेहरा खाप के सर्वसम्मति से – राष्ट्रीय अध्यक्ष बने संदीप नेहरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्यहरियाणा

नेहरा खाप के सर्वसम्मति से – राष्ट्रीय अध्यक्ष बने संदीप नेहरा

सभी समाजों को साथ लेकर चलूंगा : संदीप नेहरा

बुहाना/गुरुग्राम : पूर्व सिंचाई मंत्री एवं नेहरा खाप राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश नेहरा के निधन से रिक्त पद राष्ट्रीय अध्यक्ष को आज सर्वसम्मति से भर दिया गया। नेहरा खाप के सम्मानित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कर्नल ओम प्रकाश नेहरा की अध्यक्षता एवं दलबीर नेहरा निन्दाना की देखरेख में सर्वसम्मति से एकमत होकर स्व. जगदीश नेहरा के पुत्र संदीप नेहरा को खाप का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संदीप नेहरा 3 वर्ष तक इस पद पर बने रहेंगे।राष्ट्रीय नेहरा खाप का सम्मेलन एक महीने के अंदर बुलाया जाएगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष दलबीर नेहरा, महेंद्र नेहरा निन्दाना, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष बलबीर नेहरा, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण नेहरा, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप नेहरा निन्दाना, उदयवीर बरसोला, पंजाब से प्रदेश अध्यक्ष लीची राम, महेंद्र नियाना, नरेंद्र नेहरा, कर्नल डी.वी नेहरा, सतबीर वकील, ओमप्रकाश नेहरा दिल्ली, रामकुंवर नेहरा, राजकुमार गंगानगर व वेदपाल तेजा खेड़ा सहित नेहरा खाप के कई मौजिज व्यक्ति मौजूदा रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin