[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिट्स पिलानी के स्टू़डेट्स ने टीसीई एसीई हैकथॉन जीता:ईवी चार्जिंग समाधान पर मिला 50 हजार का पुरस्कार, 200 टीमों में रही अव्वल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

बिट्स पिलानी के स्टू़डेट्स ने टीसीई एसीई हैकथॉन जीता:ईवी चार्जिंग समाधान पर मिला 50 हजार का पुरस्कार, 200 टीमों में रही अव्वल

बिट्स पिलानी के स्टू़डेट्स ने टीसीई एसीई हैकथॉन जीता:ईवी चार्जिंग समाधान पर मिला 50 हजार का पुरस्कार, 200 टीमों में रही अव्वल

पिलानी : मुंबई में टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स (टीसीई) द्वारा आयोजित एक्शन फॉर क्लाइमेट एम्पावरमेंट (एसीई) हैकथॉन में बिट्स पिलानी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग छात्रों की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ‘बिटसोल्यूशन’ के सदस्य पार्थ प्रवीण हांडे, आदित्य डार और मोहम्मद अब्दुल्ला वासिफ ने देश के प्रतिष्ठित संस्थानों की 200 टीमों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को तेजी से विकसित करने की रणनीति बनाने की चुनौती दी गई थी। कड़ी स्क्रीनिंग के बाद केवल 10 टीमें फाइनल में पहुंची थीं। जिनमें आईआईटी और एनआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों की टीमें शामिल थीं।

टीम बिटसोल्यूशन ने अपने नवीन समाधान से जूरी को प्रभावित किया और 50,000 रुपए का पुरस्कार जीता। यह प्रतियोगिता विशेष रूप से इसलिए महत्वपूर्ण थी क्योंकि इसमें व्यावसायिक रणनीतियों और इंजीनियरिंग कौशल का संगम था, जो वास्तविक दुनिया की चुनौतियों से जुड़ा था। बिट्स पिलानी के छात्रों की यह उपलब्धि उनकी तकनीकी प्रतिभा और नवाचार के प्रति समर्पण को दर्शाती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin