[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस ‌ ‌ नेता रफीक मंडेलिया चूरू पहुंचे कार्यकर्ताओं की बैठक ली ओर कहा बजट दिशाहीन, आमजन में निराशा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांग्रेस ‌ ‌ नेता रफीक मंडेलिया चूरू पहुंचे कार्यकर्ताओं की बैठक ली ओर कहा बजट दिशाहीन, आमजन में निराशा

कांग्रेस ‌ ‌ नेता रफीक मंडेलिया चूरू पहुंचे कार्यकर्ताओं की बैठक ली ओर कहा बजट दिशाहीन, आमजन में निराशा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष रफ़ीक मंडेलिया ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट दिशाहीन व आमजन में निराशा वाला है। केंद्र की भाजपा सरकार के इस बजट में आमजन व किसान को फायदा नहीं दिखाई दे रहा है। यह बजट हकीकत से दूर केवल सपना दिखाने वाला है। इस बजट में आमजन को उम्मीद थी कि पेट्रोल-डीज़ल पर सरकार टैक्स कम कर मंहगाई से थोड़ी राहत देगी पर ऐसा नहीं हुआ।

इस बजट में बिहार को विशेष सौग़ात देना आगामी विधानसभा चुनाव में राजनैतिक फ़ायदे के लिए किया जा रहा है लेकिन इस छल को देश की जनता जान चुकी है। मंडेलिया ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने इस बजट में राजस्थान ओर देश के अन्य राज्यों को निराश किया है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मंडेलिया से कार्यकर्ताओ ने अग्रसैन नगर में सेतु बंधंन ओवरब्रिज निर्माण पर खामियों के लेकर ध्यान आकर्षित कराते हुये कहा कि आमजन इससे काफ़ी परेशान हो रहा है। इस विषय पर आमजन की भावनाओ पर अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए।

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष असलम खोखर, देहात अध्यक्ष किशोर धांधू, पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान, आदूराम न्यौल, पूर्व उप जिला प्रमुख सोहनलाल मेघवाल, योगेश ढाका, डॉ प्यारेलाल दानोदिया, पार्षद अली मोहम्मद भाटी, विमल शर्मा, संजय भाटी, रामेश्वरलाल नायक, अज़ीज दिलावर खानी, बजरंग बजाड़, बाबू मंत्री, श्रवण बसेर, जयचंद मेघवाल, आरिफ़ रिसालदार, असलम मोयल, ख़ालिद कुरेशी आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन जमील चौहान ने किया

Related Articles