[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर संजीवनी व भारत स्काउट गाइड द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर संजीवनी व भारत स्काउट गाइड द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर संजीवनी व भारत स्काउट गाइड द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविंद्र पारीक

नवलगढ़ : महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस पर गांधी पार्क में सामाजिक संस्था संजीवनी व भारत स्काउट गाइड के सदस्यों ने गांधीजी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। संजीवनी के अध्यक्ष डॉ. दयाशंकर जांगिड़ ने अपने संबोधन में गांधीजी के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला, जिसमें सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह, गरीबों की सहायता और समरसता की शिक्षा दी। उन्होंने कहा कि गांधीजी के सिद्धांत आज भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, विशेष रूप से युवाओं को नशे से मुक्त रखने की बात उन्होंने जोर दी।

इस अवसर पर पोदार ट्रस्ट के सचिव प्रो. मोतीचंद मालू, मेजर डीपी शर्मा, ओमप्रकाश सैन, सीताराम वर्मा, पंकज शाह, भारत स्काउट गाइड के प्रधान मुरली मनोहर चोबदार, रामावतार सबलानिया, महेन्द्र सैनी, और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखा गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker