[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति ने शस्त्र पूजन करके आत्म गौरव, पराक्रम और नारी शक्ति के जागरण का दिया संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति ने शस्त्र पूजन करके आत्म गौरव, पराक्रम और नारी शक्ति के जागरण का दिया संदेश

ऐतिहासिक शौर्य संचलन में सहभागी बनकर बहिनें देंगी राष्ट्रभक्ति व स्वाभिमान का परिचय

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति की ओर से शस्त्र पूजन करके आत्म गौरव, पराक्रम और नारी शक्ति के जागरण का संदेश दिया गया। दुर्गा पूजा पंडाल जग्गुका की ढाणी में मातृशक्ति की कार्यकर्ताओं द्वारा खण्ड सह संयोजिका ममता सैनी के संयोजन में शस्त्र पूजन किया गया। मातृशक्ति प्रखण्ड सेवा प्रमुख ललिता शर्मा व साप्ताहिक सत्संग प्रखण्ड प्रमुख पवन बोहरा ने महिलाओं में हिम्मत व आत्मविश्वास बढ़ाने तथा नशा मुक्ति पर उद्बोधन दिया।

वक्तिकाओं ने कहा कि युवाओं में सिंथेटिक नशे के साथ-साथ मोबाइल का नशा भी बढ़ रहा है। उन्होंने बहिनों का आव्हान किया कि हमें महिलाओं में हिम्मत व आत्मविश्वास बढ़ाने तथा नशा मुक्ति हेतु सक्रिय भूमिका निभाई चाहिए। मातृशक्ति खण्ड संयोजिका अनिता कुमावत ने आगामी 18 अक्टूबर को मातृशक्ति द्वारा निकाले जाने वाले ऐतिहासिक शौर्य संचलन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शौर्य संचलन के द्वारा आत्म गौरव, पराक्रम और नारी शक्ति के जागरण का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 अक्टूबर को अपराह्न तीन बजे भगवान नृसिंहजी के मंदिर से शौर्य संचलन निकाला जाएगा। संचलन में सभी बहिनें लाल साड़ी या सफेद सलवार कुर्ता व भगवा साफे में भाग लेंगी। मातृशक्ति सह संयोजिका ममता सैनी ने सभी बहन बेटियों का आव्हान किया कि इस पावन संचलन में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति व स्वाभिमान का परिचय देवें।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजिका व मातृशक्ति खण्ड सह संयोजिका ममता सैनी, प्रखण्ड उपाध्यक्ष किरण राजावत, प्रखण्ड सेवा प्रमुख ललिता शर्मा, मातृशक्ति खण्ड संयोजिका अनिता कुमावत, प्रखण्ड साप्ताहिक सत्संग प्रमुख पवन बोहरा, प्रखण्ड बाल संस्कार केंद्र प्रमुख पुष्पा शर्मा, खंड साप्ताहिक सत्संग प्रमुख सुलोचना जांगिड़, खण्ड सेवा प्रमुख अंजलि जांगिड़, आशा सैनी, मंजू सैनी, रमा भारद्वाज, सुगना सैनी, प्रभाती देवी, ममता जांगिड़, सावित्री सैनी, कांता सैनी, गायत्री जांगिड़, सुशीला जांगिड़, कौशल्या सैनी, संजू सैनी, उर्मिला शर्मा, पायल सैनी, संतरा सैनी, सुनीता सैनी, गुड़िया सैनी, बिमला सैनी, तराना सैनी, संतोष सैनी, पूजा सैनी, अंजू सैनी, सीमा, माया, प्रिया, जेडी, प्रेरणा, मुस्कान, भूमिका, नैन्सी, जया, चीनू, लक्षिका, निकिता, भारती, गार्गी, हिमानी, हिमांशी, सोनिया, विश्व हिन्दू परिषद के प्रखण्ड अध्यक्ष राम मोहन सेकसरिया, प्रखण्ड मंत्री सुरेश कुमावत, एडवोकेट सुरेश सैनी, पवन शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker