[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ की रामलीला में राम जन्म और ताड़का वध का मंचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ की रामलीला में राम जन्म और ताड़का वध का मंचन

डॉ. अशोक चतुर्वेदी सहित अतिथियों ने किया भगवान राम का पूजन, मंगलवार को होगा राम विवाह का मंचन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : सूर्य मंडल स्थित रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला के दूसरे दिन भगवान राम के जन्म और ताड़का वध की लीलाओं का मंचन किया गया। कार्यक्रम में नवलगढ़ के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अशोक चतुर्वेदी तथा व्यापारी हरफूल सिंह और लादू सिंह चौधरी ने भगवान राम का पूजन किया। इसके बाद समिति पदाधिकारियों ने अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया।

रामलीला में कलाकारों ने विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाकर दर्शकों के सामने धार्मिक प्रसंगों का मंचन किया। मंगलवार रात भगवान राम के विवाह तथा बुधवार को राम वनवास की लीला का मंचन किया जाएगा।

लीला में दशरथ की भूमिका विनय पारीक, राम की तनुज, लक्ष्मण की हार्दिक मटोलिया, भरत की शिवम बसोतिया, शत्रुघ्न की निहाल सैनी, सीता की निखिल सैनी, जनक की राजेश सैनी, विश्वामित्र की पियूष सोनी, गुरु वशिष्ठ की शिवदयाल सैनी, कौशल्या की अभिषेक टेलर और कैकेयी की मनीष चेजारा ने निभाई।

इस अवसर पर समिति उपाध्यक्ष शिवकुमार बंका, सचिव गोविंद मिश्रा, द्वारका प्रसाद सोनी, मुरली मनोहर चौबदार, कालू सोनी, राजेश सैनी, विनय पुरोहित, विपिन पुरोहित, डॉ. नीरज बासौतिया, आशीष पारीक, पियूष सोनी, शिवदयाल सैनी, गणेश शर्मा, दीपज सोनी, पंकज बील, अभिषेक टेलर, मनीष चेजारा, बंटी रूंथला, हार्दिक माटोलिया, तनुज माटोलिया और ताराचंद टेलर सहित अन्य कलाकार मौजूद रहे।

समिति की ओर से रामलीला का मंचन 11 अक्टूबर से प्रतिदिन रात 8:30 बजे किया जा रहा है। समिति ने धर्मप्रेमियों से परिवार सहित पहुंचकर रामलीला देखने और कलाकारों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker