[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अधूरी सड़क छोड़ने वाले ठेकेदार का भुगतान रोकने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

अधूरी सड़क छोड़ने वाले ठेकेदार का भुगतान रोकने की मांग

वार्ड 48 ठरड़ा के लोगों ने नगर परिषद आयुक्त के नाम सहायक अभियंता को सौंपा ज्ञापन

सुजानगढ़ : शहर के वार्ड नंबर 48 ठरड़ा के लोगों ने अधूरी सड़क का निर्माण पूरा करवाने और संबंधित ठेकेदार का भुगतान रोकने की मांग की है। इस संबंध में लोगों ने नगर परिषद आयुक्त के नाम सहायक अभियंता चारवी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया कि नगर परिषद की ओर से वार्ड में डामर सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी ठेकेदार ने कार्य अधूरा छोड़ रखा है। सड़क पर डामरीकरण नहीं होने से वह कच्ची पड़ी है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों ने सड़क का मौका मुआयना करवाकर नियमानुसार डामर सहित निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की। साथ ही कहा कि जब तक सड़क का काम पूरी तरह पूरा नहीं हो जाता, तब तक ठेकेदार का भुगतान नहीं किया जाए। उन्होंने ठेकेदार को जल्द कार्य पूरा करने के लिए नोटिस जारी करने की मांग भी की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान लालचंद गुर्जर, गोविंद सिंह, शिवराज सिंह, सीताराम, भंवराराम, रामसिंह, विजेंद्र सिंह और गुलाबचंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सहायक अभियंता चारवी ने बताया कि इस मामले में आयुक्त से मिलने वाले निर्देशों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker