खेतड़ीनगर मंडल अध्यक्ष बने शिमला के बनवारीलाल यादव
खेतड़ीनगर मंडल अध्यक्ष बने शिमला के बनवारीलाल यादव

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : डॉ अनिल शर्मा
शिमला : भारतीय जनता पार्टी द्वारा झुंझुनूं जिले के मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। खेतड़ीनगर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी शिमला निवासी बनवारीलाल यादव को सौंपी गई है। यादव पूर्व में पंच रह चुके हैं। बनवारीलाल ने बताया कि पार्टी ने मुझे जिस पद का दायित्व सौंपा है उसे पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभाऊंगा। यादव को मंडल अध्यक्ष बनने पर खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर, पूर्व सरपंच भूपसिंह यादव, विपिन विक्रम सहित अनेक लोगों ने बधाई दी है।