बिजली कर्मचारी बोले-मांगे नहीं मानी तो राजस्थान अंधेरे में डूबेगा:झुंझुनूं में SE ऑफिस पर शक्ति प्रदर्शन किया, जयपुर कूच की चेतावनी
बिजली कर्मचारी बोले-मांगे नहीं मानी तो राजस्थान अंधेरे में डूबेगा:झुंझुनूं में SE ऑफिस पर शक्ति प्रदर्शन किया, जयपुर कूच की चेतावनी
झुंझुनूं : झुंझुनूं के बिजली कर्मचारी अब अपनी मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई करने की तैयारी में है। राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ (BMS) के आह्वान पर बुधवार को अजमेर विद्युत वितरण निगम के झुंझुनूं स्थित अधीक्षण अभियंता (SE) ऑफिस पर कर्मचारियों ने शक्ति प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों ने नारे लगाए कि ‘जब-जब श्रमिक जागा है, सिंहासन डोला है’। कर्मचारियों ने निगम प्रशासन और सरकार को चेतावनी दी कि यदि समय रहते उनकी 27 सूत्री मांगों का निराकरण नहीं हुआ, तो पूरा प्रदेश अंधेरे में डूब सकता है। कर्मचारियों ने सुबह से ही जयपुर रोड स्थित विद्युत निगम कार्यालय परिसर में जिलेभर के तकनीकी और मंत्रालयिक कर्मचारी जुटना शुरू हो गए थे। देखते ही देखते पूरा परिसर नीली वर्दीधारी श्रमिकों से भर गया।

मुख्य मुद्दा निजीकरण और पुरानी पेंशन
कर्मचारियों ने अपनी 27 सूत्री मांग पत्र में सबसे ज्यादा जोर निजीकरण को रोकने और पुरानी पेंशन योजना (OPS) की विसंगतियों को दूर करने पर दिया है। साथ ही विद्युत (संशोधन) विधेयक 2025 को तत्काल वापस लेने और क्लस्टर-फ्रेंचाइजी मॉडल को बंद करने की मांग की।
पुरानी पेंशन लागू होने के बाद भी EPS-95 में हो रही कटौती को बंद करने, निगम के कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राज्य सरकार के समान मेडिकल सुविधा (RGHS) देने, अनलिमिटेड मेडिकल लाभ देने के साथ ही जोखिम भरे काम को देखते हुए ‘हाई ड्यूटी अलाउंस’ और संविदा कर्मियों के लिए सुरक्षा उपकरणों की पुख्ता व्यवस्था करने की भी मांग की। कर्मचारियों ने मांग रखी कि तकनीकी कैडर में लंबे समय से अटकी पदोन्नतियां की जाएं और रिक्त पदों पर नियमित भर्ती निकाली जाए।
10 जून को जयपुर में होगा महासंग्राम
महासंघ के अनुसार, 20 मई 2026 तक मांगों पर कार्रवाई न होने की स्थिति में डिस्कॉम मुख्यालय पर विशाल धरना दिया जाएगा। इसके तहत 10 जून 2026 को जयपुर स्थित विद्युत भवन पर प्रदेश व्यापी महापड़ाव डाला जाएगा, जिसमें प्रदेश भर के हजारों बिजली कर्मचारी हिस्सा लेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2141109


