[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

311 एप से लोगों को मिलेंगी सरकारी योजनाओं की जानकारियां:लोगों कर सकेंगे शिकायत दर्ज, चूरू महोत्सव के पोस्टर का विमोचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

311 एप से लोगों को मिलेंगी सरकारी योजनाओं की जानकारियां:लोगों कर सकेंगे शिकायत दर्ज, चूरू महोत्सव के पोस्टर का विमोचन

311 एप से लोगों को मिलेंगी सरकारी योजनाओं की जानकारियां:लोगों कर सकेंगे शिकायत दर्ज, चूरू महोत्सव के पोस्टर का विमोचन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू नगर परिषद ने शुक्रवार को डिजिटल पहल की शुरुआत की। पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ और जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने नगर परिषद कार्यालय में चूरू 311 एप को लॉन्च किया। यह एप लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाओं की जानकारी देगी।

राठौड़ ने कहा कि यह एप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन का हिस्सा है। लोग अब एक क्लिक पर न केवल महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, बल्कि अपने क्षेत्र की समस्याओं की शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे।

जिला कलेक्टर सुराणा ने बताया कि चूरू 311 एप की सुविधा जिले के सभी 10 नगर निकायों और ग्राम पंचायतों में उपलब्ध होगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि 22 से 24 फरवरी तक चूरू महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें साहित्य और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए लिटरेचर फेस्टिवल भी शामिल होगा।

नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह ने बताया कि यह एप जिला नवाचार निधि के माध्यम से विकसित किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों को बेहतर सरकारी सेवाएं प्रदान करना है। कार्यक्रम में भारत भूषण पूनिया, अंकुर और कैलाश सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

चूरू महोत्सव के पोस्टर का किया विमोचन

इस मौके पर अतिथियों ने जिला प्रशासन, जिला पुलिस, चूरू नगर परिषद और संप्रीति फाउंडेशन के संयुक्त नेतृत्व में 22 से 24 फरवरी को रिजर्व पुलिस लाइन खेल मैदान में आयोजित हो रहे चूरू महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया। चूरू महोत्सव में विरासत कार्निवल यात्रा, आर्ट और क्राफ्ट मेला, फन गेम्स, फूड बाजार, डेजर्ट सिंफनी, राजस्थानी लोक संगीत, पारंपरिक लोक नृत्य, राजस्थानी म्यूजियम, विशाल सांस्कृतिक संध्या, कला प्रदर्शनी, विभिन्न कार्यशालाएं, आतिशबाजी शो, लिटरेचर फेस्टिवल, किताबों का संसार, प्रवासी मिलन उत्सव, गौरवश्री अवॉर्ड्स, कवि सम्मेलन, मेगा पेंटिंग प्रदर्शनी, एडवेंचर गतिविधियां सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad