[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में एसपी ग्रुप के 3 बदमाश गिरफ्तार:टेंट कारोबारी के घर में घुसकर तोड़फोड़-मारपीट की, आरोपियों पर पहले भी मामले दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में एसपी ग्रुप के 3 बदमाश गिरफ्तार:टेंट कारोबारी के घर में घुसकर तोड़फोड़-मारपीट की, आरोपियों पर पहले भी मामले दर्ज

सीकर में एसपी ग्रुप के 3 बदमाश गिरफ्तार:टेंट कारोबारी के घर में घुसकर तोड़फोड़-मारपीट की, आरोपियों पर पहले भी मामले दर्ज

सीकर : सीकर की दादिया थाना पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने टेंट कारोबारी के घर में घुसकर मारपीट करने और फिरौती मांगने के मामले में एसपी ग्रुप के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे अब पुलिस पूछताछ कर रही है।

थानाधिकारी अशोक कुमार झाझड़िया ने बताया कि 12 जून को नेमीचंद निवासी कूदन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 11 जून को उसकी पत्नी घर के सामने खड़ी थी। इसी दौरान एक बिना नंबर की पिकअप गाड़ी आई। गाड़ी वाले ने पत्नी के सामने ब्रेक लगाए तो नेमीचंद की पत्नी ने गाड़ी वाले को कहा कि गाड़ी थोड़ी धीरे चलाओ। इसी दौरान गाड़ी में बैठे अजय ने कहा कि आज तेरे पति को सुनील पांड्या सबक सिखाएगा। इतने में ही गाड़ी में बैठे यशपाल ने कहा कि गाड़ी से गेट तोड़ दो। फिर गाड़ी में बैठे बदमाशों ने गेट तोड़ दिया। इसी दौरान नेमीचंद अपनी गाड़ी लेकर वहां आया तो बदमाशों ने अपनी गाड़ी से नेमीचंद की गाड़ी को दो से तीन बार टक्कर भी मारी।

इसके बाद में बदमाश दूसरे मोहल्ले की तरफ जाकर गोदाम में घुसे। जहां उन्होंने नेमीचंद के लाखों रुपए के फाइबर स्टेज सहित लाखों रुपए के अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले में अनुसंधान शुरू किया। जिसके बाद मामले में तीन आरोपी राहुल जाट(26) निवासी कोलिडा, सुमित कुमार (24) निवासी अजीतपुरा और यशपाल सुंडा (25) निवासी कूदन को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी थाना इलाके में ही खुले मैदान में बैठे थे। जो कहीं भागने की फिराक में थे। तीनों आरोपियों को मौके से दबोच लिया गया। इनमें आरोपी राहुल पर पूर्व में 5, सुमित पर 3 और यशपाल पर 2 मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी में कांस्टेबल नरेंद्र की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad