राजस्व ग्राम अशोकनगर को त्योंदा ग्राम पंचायत में जोड़ने की मांग, ज्ञापन दिया
राजस्व ग्राम अशोकनगर को त्योंदा ग्राम पंचायत में जोड़ने की मांग, ज्ञापन दिया
खेतड़ी : बांशियाल ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम अशोकनगर के दर्जनों ग्रामीणों ने गुरुवार को उपखंड अधिकारी खेतड़ी को सामूहिक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन देकर राजस्व ग्राम अशोकनगर को त्योंदा ग्राम पंचायत में जोड़ने की मांग की। ग्रामीणों चिरंजी लाल चौधरी, पूर्व सरपंच रणवीर सिंह, कप्तान महावीर सिंह, कप्तान पूरन सिंह, ओमप्रकाश डागर, महेंद्र सिंह निर्वाण ,सुकेश सिंह, सुरेश सिंह ने बताया की राजस्व ग्राम अशोकनगर का आधा भाग बांशियाल ग्राम पंचायत में तथा आधा भाग त्योंदा ग्राम पंचायत में है। इसके आधे वोट बांशियाल में पड़ते हैं तथा आधे वोट त्योंदा में पड़ते हैं। जबकि यह पूर्व में ग्राम पंचायत त्योंदा का हिस्सा था। अब गोविंद दास पुरा ,धीरजपुरा व रामपुरा को मिलाकर एक अलग ग्राम पंचायत बनाई जा रही है। अत: हमें पुन: ग्राम पंचायत त्योंदा में जोड़ दिया जाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1921761


