[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी की पहाड़ियों में लेपर्ड मूवमेंट:मादा के बच्चों को जन्म देने की आशंका, लोगों में दहशत, बोले- 3 को एक साथ देखा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी की पहाड़ियों में लेपर्ड मूवमेंट:मादा के बच्चों को जन्म देने की आशंका, लोगों में दहशत, बोले- 3 को एक साथ देखा

उदयपुरवाटी की पहाड़ियों में लेपर्ड मूवमेंट:मादा के बच्चों को जन्म देने की आशंका, लोगों में दहशत, बोले- 3 को एक साथ देखा

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी के धनावता क्षेत्र में स्थित खानेश्वर महादेव मंदिर के पास की पहाड़ियों में लेपर्ड मूवमेंट नजर आ रही है। ग्रामीणों ने एक साथ 2 से 3 लेपर्ड देखे हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय निवासियों का मानना है कि एक मादा लेपर्ड या तो हाल ही में बच्चों को जन्म दे चुकी है या फिर जल्द ही बच्चों को जन्म देने वाली है। ग्रामीणों के अनुसार, 2 नर लेपर्ड एक साथ नहीं रह सकते, इसलिए संभवतः एक नर और एक मादा लेपर्ड है।

ग्रामीण श्रवण गुर्जर ने बताया कि वन विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी अभी तक मौके पर नहीं पहुंचा है। एक अन्य ग्रामीण अनिल सैनी ने 24 जनवरी, बुधवार को मंदिर के पास 2 लेपर्ड की तस्वीरें भी खींची हैं। शंकरलाल नाम के व्यक्ति ने बताया कि उसने तीन लेपर्ड को एक साथ देखा, जिनमें से दो पूर्ण विकसित थे, जबकि एक स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा था।

वन विभाग के गार्ड विकास मूंड ने स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि धनावता की पहाड़ियों में लेपर्ड का होना सामान्य है, लेकिन इस तरह खुले में घूमने की कोई पूर्व सूचना उनके पास नहीं थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे ग्रामीणों से जानकारी लेकर उच्च अधिकारियों को सूचित करेंगे और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द रेस्क्यू टीम भेजने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin