[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मां ने जिसे किडनैपर बताया, इन्फ्लूएंसर ने उससे शादी की:अपहरण की खबरों के बीच जोधपुर से वीडियो आया; मांग में भरा दिखा सिंदूर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

मां ने जिसे किडनैपर बताया, इन्फ्लूएंसर ने उससे शादी की:अपहरण की खबरों के बीच जोधपुर से वीडियो आया; मांग में भरा दिखा सिंदूर

मां ने जिसे किडनैपर बताया, इन्फ्लूएंसर ने उससे शादी की:अपहरण की खबरों के बीच जोधपुर से वीडियो आया; मांग में भरा दिखा सिंदूर

बीकानेर : राजस्थान की पॉपुलर सोशल मीडिया एक्ट्रेस-कॉमेडियन जाह्नवी मोदी (25) के किडनैप मामले में नया मोड़ आ गया है। एक्ट्रेस की मां ने जिस युवक तरुण सिकलीगर पर किडनैप का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी, जाह्नवी ने उसी युवक से जोधपुर में शादी कर ली है। एक-दूसरे को माला पहनाने का वीडियो भी सामने आया है। इसमें जाह्नवी की मांग में सिंदूर भरा दिख रहा है।

सोशल मीडिया एक्ट्रेस-कॉमेडियन जाह्नवी मोदी की मां ने बेटी के किडनैप का मामला दर्ज कराया था। एक्ट्रेस की मां ने आरोप लगाया कि बाजार से 2 नकाबपोश युवक उनकी बेटी को उठाकर ले गए। घटना बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ के बाजार की है।

जाह्नवी मोदी मारवाड़ी लैंग्वेज में बनने वाली शॉर्ट मूवीज का हिस्सा रहीं हैं। उनकी मूवी कंटेंट एक यूट्यूब चैनल पर अधिक दिखाई देता है और वे अक्सर बहू का रोल प्ले करती हैं।

सोशल मीडिया एक्ट्रेस-कॉमेडियन जाह्नवी मोदी के जोधपुर में शादी करने का वीडियो सामने आया है।
सोशल मीडिया एक्ट्रेस-कॉमेडियन जाह्नवी मोदी के जोधपुर में शादी करने का वीडियो सामने आया है।

इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव रहती हैं जाह्नवी

जाह्नवी बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में मोमासर बास मोहल्ले की रहने वाली हैं। जाह्नवी के इंस्टाग्राम आईडी पर 23 हजार से ज्यादा फॉलोवर हैं। जिस यूट्यूब चैनल के शो में वो काम करती हैं, उसके सब्सक्राइबर की संख्या लाखों में हैं।

जाह्नवी की मां पुष्पा मोदी (46) ने एफआईआर में बताया कि वो अपनी बेटी के साथ मंगलवार शाम 7 बजे बाजार में घूम रही थीं। इस दौरान बाइक पर 2 नकाबपोश युवक आए। उन्होंने मुझे धक्का दिया और जाह्नवी का हाथ पकड़कर खींचा। फिर उसे बेहोश कर वहां पहले से खड़ी कार में डालकर ले गए।

एक्ट्रेस की मां ने मंगलवार रात को दर्ज कराई एफआईआर में एक युवक तरुण सिकलीगर पर शक जताया। तरुण बीकानेर का रहने वाला है। उसके 2 मोबाइल नंबर भी एफआईआर में दिए गए हैं।

जाह्नवी की मां का कहना है उनकी आंखों के सामने ही कुछ सेकेंड में बेटी का किडनैप हो गया।
जाह्नवी की मां का कहना है उनकी आंखों के सामने ही कुछ सेकेंड में बेटी का किडनैप हो गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कैलाश सांदू ने रात में ही घटना स्थल का मौका मुआयना भी किया। युवती की मां ने एक युवक के खिलाफ एफआईआर दी है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। लड़की को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।

कॉमेडी सीरियल में जाह्नवी सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों का उठाती हैं।
कॉमेडी सीरियल में जाह्नवी सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों का उठाती हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin