[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वामी विवेकानंद का 163वां जन्मोत्सव:खेतड़ी के रामकृष्ण मिशन में भव्य आयोजन, विवेक चिंतन उत्सव के विजेताओं का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्वामी विवेकानंद का 163वां जन्मोत्सव:खेतड़ी के रामकृष्ण मिशन में भव्य आयोजन, विवेक चिंतन उत्सव के विजेताओं का सम्मान

स्वामी विवेकानंद का 163वां जन्मोत्सव:खेतड़ी के रामकृष्ण मिशन में भव्य आयोजन, विवेक चिंतन उत्सव के विजेताओं का सम्मान

खेतड़ी : खेतड़ी स्थित रामकृष्ण मिशन संग्रहालय परिसर में बुधवार को स्वामी विवेकानंद का 163वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व आईएएस अमिताभ भट्टाचार्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि मनीष अग्रवाल और डॉ. रंजन भट्टाचार्य विशिष्ट अतिथि थे। रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

विवेकानंद स्मृति मंदिर में दिनभर विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए, जिनमें मंगल आरती, ध्यान, वेदपाठ, विशेष पूजा, भजन और हवन शामिल थे। दोपहर में सैकड़ों भक्तों ने पंगत प्रसाद ग्रहण किया। शाम को संध्या आरती और नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया।

जन्मोत्सव के अवसर पर 16 से 18 जनवरी तक चले तीन दिवसीय विवेक चिंतन उत्सव के विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में श्री करणी शिक्षण संस्थान नंगली सलेदी सिंह ने 14 पुरस्कार जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल चिड़ावा द्वितीय स्थान पर रहा, जबकि माता श्रवणी इंटरनेशनल स्कूल सिंघाना और विवेकानंद अभ्युदय प्रकल्प ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में निर्भयराम शास्त्री, प्रदीप सुरोलिया, राजेंद्र यादव, भूपेन्द्र सिंह शेखावत सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles