सेकेंडरी इनफर्टिलिटी क्या है और क्या एक बार माँ बनने के बाद भी हो सकती है यह समस्या – डॉ चंचल शर्मा
सेकेंडरी इनफर्टिलिटी क्या है और क्या एक बार माँ बनने के बाद भी हो सकती है यह समस्या - डॉ चंचल शर्मा
सेकेंडरी इनफर्टिलिटी क्या है और क्या एक बार माँ बनने के बाद भी हो सकती है यह समस्या – डॉ चंचल शर्मा
प्रायः लोग ऐसा मानते हैं कि जिनको एक बार मातृत्व सुख मिल चुका है उन्हें दुबारा भी बहुत ही आसानी से बच्चे हो सकते हैं। मगर यह बात पूर्णतः सच नहीं है, कई बार पहला बच्चा होने के बाद भी लोगों को दूसरे बच्चे को जन्म देने में दिक्कत हो जाती है, जिसे मेडिकल भाषा में सेकेंडरी इनफर्टिलिटी कहते हैं।
आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा ने बताया कि उनके पास कई ऐसे कपल्स भी आते हैं जिनको पहला बच्चा तो शादी के 2 साल बाद ही हो गया था लेकिन दूसरे बच्चे के लिए 7 साल से प्रयास कर रहे हैं और कोई सफलता नहीं मिल रही है। ऐसे में कपल्स बहुत परेशान हो जाते हैं और डॉक्टर्स के चक्कर लगाते रहते हैं। इसलिए आज उन कारणों के बारे में जानेंगे जिसकी वजह से सेकेंडरी इनफर्टिलिटी हो सकती है।
सेकेंडरी इनफर्टिलिटी के कारण
एक शोध के अनुसार अगर कोई कपल पहले और दूसरे बच्चे के बीच में 5 साल से लम्बा समयांतराल रखता है तो महिला के एग की क्वालिटी घट जाती है और गर्भधारण में रूकावट होने लगती है। इसके अलावा और भी कई कारण हैंजो जो सेकेंडरी इनफर्टिलिटी को बढ़ावा देते हैं। जैसे एंडोमेट्रिओसिस, यह महिलाओं में होने वाला एक ऐसा रोग है, जिसमे गर्भाशय के अंदर बनने वाली परत गर्भाशय के बाहर अन्य प्रजनन अंगों में विकसित होने लगती हैं। जिससे ट्यूबल ब्लॉकेज या ओवरियन सिस्ट की समस्या उत्पन्न होती है और महिलाओं को माँ बनने में परेशानी होती है। इतना ही नहीं अगर किसी महिला को हार्मोनल असंतुलन की समस्या है या पहले मिसकैरेज हो चुका है तब भी सेकेंडरी इनफर्टिलिटी हो सकती है।
कितने प्रतिशत लोग हो रहे हैं सेकेंडरी इनफर्टिलिटी के शिकार
एक रिपोर्ट के अनुसार विश्व में करीब 20 प्रतिशत कपल ऐसे हैं जो दूसरे बच्चे के लिए प्रयास करते हैं लेकिन कन्सीव नहीं कर पाते हैं और इसे ही सेकेंडरी इनफर्टिलिटी कहते हैं। लेकिन आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है क्यूंकि अगर आप किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करते हैं तो वह मूलभूत कारण की पड़ताल करके फिर आपको उचित उपचार कराने की सलाह देंगे। जिसकी मदद से आप दुबारा माँ बन सकती हैं।
सेकेंडरी इनफर्टिलिटी के लिए आयुर्वेदिक उपचार
डॉ चंचल शर्मा बताती हैं कि आयुर्वेदा में सेकेंडरी इनफर्टिलिटी का पूर्णतः प्राकृतिक इलाज संभव है। इसमें किसी प्रकार की सर्जरी नहीं होती है बल्कि केवल पंचकर्म थेरेपी, आयुर्वेदिक दवाओं, डाइट और एक्सरसाइज द्वारा समस्या की जड़ में जाकर इसका उचित इलाज किया जाता है। इसका कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं है। आशा आयुर्वेदा के फर्टिलिटी एक्सपर्ट ने अपने पास आने वाले 90 प्रतिशत कपल के पेरेंटहुड की जर्नी को आसान बनाया है।